पिथौरा सीएचसी में फिर शुरू हुई सी-सेक्शन सुविधा, 4.3 किलो की बच्ची का सुरक्षित जन्म
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ जिले के ग्रामीण अंचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में सी-सेक्शन ऑपरेशन सेवा को पुनः सफलतापूर्वक प्रारंभ किया गया है। सेवा शुरू होते ही यहां एक जटिल प्रसव का सफल ऑपरेशन कर 4.3 किलोग्राम वजन की स्वस्थ बच्ची का सुरक्षित जन्म कराया गया। प्रसव के बाद माता और नवजात दोनों की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से संभव हो सकी है। जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही सुरक्षित और बेहतर प्रसूति सेवाएं उपलब्ध कराना है। बीएमओ डॉ. तारा अग्रवाल ने बताया कि पहले जटिल प्रसव की स्थिति में महिलाओं को जिला अस्पताल या अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की कठिनाई होती थी। अब पिथौरा सीएचसी में ही सी-सेक्शन सुविधा उपलब्ध होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को त्वरित और सुरक्षित उपचार मिल सकेगा, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलेगी।
इस सफल ऑपरेशन के दौरान डॉ. छत्रपाल, डॉ. ज्योति साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ, श्रीमती नीलू घृतलहरें डीपीएम, डॉ. त्रिलोक नेताम एनेस्थेटिस्ट, संदीप चंद्राकर कंसल्टेंट, बीएमओ डॉ. तारा अग्रवाल, डॉ. प्रदीप बिशाल बाल रोग विशेषज्ञ तथा डॉ. पीतांबर पटेल, हरिशंकर साहू हेल्थ एजुकेटर सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रहे। ऑपरेशन के दौरान स्टाफ नर्स ऊषा महंत ओटी इंचाज), स्टाफ नर्स अजय वर्मा, स्टाफ नर्स मनीषा चान्दू, देवनारायण यादव ओटी टेक्नीशियन, मिल्टन डॉन ओटी टेक्नीशियन तथा जय कांत विश्वकर्मा बीपीएम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


.jpeg)