महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज सिरपुर परिक्षेत्र के दुवारा कार्यालय स्थित देवालय में आदर्श विवाह का आयोजन किया। जिसमें सर्वप्रथम बूढ़ादेव की पूजा आरती गोंगो अध्यक्ष गौतम मरई कौड़िया 02 उपाध्यक्ष पवन ध्रुव के आतिथ्य में की गई।ततपश्चात नव दंपतियों का विवाह सामाजिक नेग दस्तूर,रीति रिवाज के साथ भुमका दोषीन के दुवारा किया गया।वर्तमान में आज के समय मे लोग अंधाधुंध पाश्चात्य सभ्यता संस्कृति का का अनुकरण करते हुए फिजूलखर्ची में शादी विवाह में बहुत सारा धन अनावश्यक रूप खर्च कर लेते है।जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है व धीरे धीरे परिवार कर्ज के तले दबकर अपना विकास नही कर पाते है।
आदर्श विवाह कम खर्च में सादगीपूर्ण ढंग से आदर्श वैवाहिक संबंधों को बढ़ावा देता है।यह समाज के सभी वर्गों को प्रेरणा देता है।ग्राम बासकुढा के युवक वरुण ध्रुव की इस पहल की लोग बहुत प्रशंसा कर रहे है।इस आयोजन में सामाजिक पदाधिकारी किसलाल ध्रुव,सुशील नेताम,जयलाल नेताम ,बाबूलाल ध्रुव,गोपी ध्रुव,दानवीर ध्रुव,वीरेंद्र नेताम रूपसिंह ,हीराराम ,मनीराम शिवकुमार मरकाम,गिरवर ध्रुव सहित बाँसकुढ़ा व अरण्ड के कुटुंब डिवहार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधू उपस्थित रहे।

.jpeg)