बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/बागबाहरा विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला नरतोरी, संकुल - मुनगासेर से तीन बच्चों तन्मय दीवान पिता अश्वनी कुमार दीवान 14 वीं रैंक, नीरज ठाकुर पिता बिरेन्द्र कुमार ठाकुर 15 वीं रैंक और चनेश चक्रपाणि पिता शिवनारायण चक्रपाणि 21वीं रैंक का चयन नवोदय विद्यालय सरायपाली के लिए हुआ है। एक ही विद्यालय से तीन बच्चे चयनित होकर शासकीय स्कूल और बागबाहरा विकास खंड का मान बढ़ाया है।विद्यालय के शिक्षक अतिरिक्त समय निकालकर बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराते आ रहे हैं और इसका परिणाम है कि नरतोरी से तीन बच्चों का चयन हुआ हैं । ज्ञात हो कि यहाँ से हर वर्ष बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय व एकलव्य विद्यालय के लिए चयनित हो रहे हैं। उनकी इस सफलता से शाला परिवार गौरवान्वित है। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और माता - पिता के आशीर्वाद को दिया है। बच्चों की इस शानदार सफलता पर प्राथमिक शाला नरतोरी के प्रधान पाठक श्री लिलेश्वर दीवान जी, शिक्षक श्री अश्वनी कुमार दीवान जी, श्री नोहर दीवान, श्री रामचंद्र साहू सर शाला के पूर्व शिक्षक श्री केदारनाथ साहू जी, राजेंद्र कुमार साहू जी, सरपंच श्रीमति सावित्री नीलकमल बरिहा, उपसरपंच श्री घनश्याम चंद्राकर जी व समस्त नरतोरी पंचायत सदस्य व सचिव, बागबाहरा पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती ममता रमेश चन्द्राकर, बागबाहरा बी.ई.ओ श्री के के वर्मा सर, ए.बी.ई.ओ.श्री रामता डे सर, बी.आर.सी. भूपेश्वरी साहू, मुनगासेर प्राचार्य श्री कौशल चन्द्राकर सर व समस्त स्टॉफ, रूम टू रीड संस्था से गजाधर देशमुख सर, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री कोमलमणी चक्रधारी जी व सभी शाला प्रबंधन समिति सदस्य, शिक्षाविद श्री बिरेन्द्र कुमार ठाकुर , पूर्व संकुल समन्वयक श्री नैनसिंह चक्रधारी जी, संकुल समन्वयक श्री हंसराज भारद्वाज सर , संकुल केंद्र मुनगासेर व मोंगरापाली के सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मार्च 18, 2026
Home
बागबाहरा#
शासकीय प्राथमिक शाला नरतोरी ने बढ़ाया बागबाहरा विकास खंड का मान, एक साथ तीन बच्चों का नवोदय में हुआ चयन*
शासकीय प्राथमिक शाला नरतोरी ने बढ़ाया बागबाहरा विकास खंड का मान, एक साथ तीन बच्चों का नवोदय में हुआ चयन*
Tags
# बागबाहरा#
About Sanskar news
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
बागबाहरा#
लेबल:
बागबाहरा#
Post Top Ad
