जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव के दस बच्चे चयनित
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव, विकास खंड पिथौरा जिला महासमुंद से जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में दस बच्चों का चयन हुआ है। चयनित बच्चों में युवराज पटेल, तुषार दास मानिकपुरी, कु. प्रकृति प्रधान, कु. षष्टिका प्रधान, कु. दीक्षा साहू, कु. भावना प्रधान, नितिन नायक, कु. चेतना मुटकिया, असंख्य कुमार भोई, साहिल सिंह सिदार सम्मिलित हैं। शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव में पिछले तीन वर्षों में विद्यालय के प्रधान पाठक भोजराज प्रधान के कुशल मार्गदर्शन में नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में 43 बच्चों का चयन हुआ है। इन बच्चों के चयनित होने पर ग्राम पंचायत मोहगांव के सरपंच विजय बारीक, शाला प्रबन्धन समिति अध्यक्ष यशवंत बारीक, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी डड़सेना, विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री नरेश पटेल, हाई स्कूल के प्राचार्य जगदीश कुमार उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक रविलाल प्रधान, संकुल समन्वयक अंजय कश्यप ने बच्चों और समस्त गुरुजनों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। साथ ही विद्यालय के शिक्षक गौरीशंकर पण्डा, विजय कुमार नाग, श्रीमती कविता बढ़ाई, श्रीमती नीलिमा साहू, सालिकराम बंजारे, अहीर कुमार बरिहा, कु. ईश्वरी पटेल, बैसाखुराम भोई, लालकुमार कुर्रे और ग्राम मोहगांव के रोहित प्रधान, प्रणव प्रधान, मोहन साहू, जगतराम साव, टिकमलाल प्रधान, रमेश प्रधान, तेजराज प्रधान, बलदेव बारीक, टिकेलाल भोई सहित समस्त पंचायत प्रतिनिधि, समिति सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कर मार्गदर्शक शिक्षक भोजराज प्रधान को धन्यवाद प्रेषित किया है।


.jpeg)