रॉयल किड्स स्कूल नयापारा खुर्द के दो बच्चों का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन - sanskar.live

Hot




मार्च 18, 2026

रॉयल किड्स स्कूल नयापारा खुर्द के दो बच्चों का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

रॉयल किड्स स्कूल नयापारा खुर्द के दो बच्चों का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /रॉयल किड्स स्कूल, नयापारा खुर्द ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। विद्यालय की मेधावी छात्राएं कु. आकांक्षा सिन्हा एवं कु. अद्विका ओगरे ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम गौरवान्वित किया है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की संचालिका सुरेखा अवस्थी एवं प्राचार्य मोहम्मद सिराज ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।साथ ही परीक्षा विभाग के तरुण शर्मा, दिलीप निषाद, समीर पटेल, स्वाति त्रिवेदी, मेघा गोस्वामी , महिता8 साहू,अंशिता तिवारी,तिलेश्वरी योगी , भीगेश्वरी बंजारा,वीणासाहू,कविता तिवारी , प्रियंका सेन , अंजू पतेल , ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।


via Blogger http://www.sanskar.live/2026/03/blog-post_68.html
March 18, 2026 at 12:59PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer