पायल खूंटे ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालय में हुआ चयन - sanskar.live

Hot




मार्च 18, 2026

पायल खूंटे ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालय में हुआ चयन



 *बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / क्षेत्र के होनहार छात्रा पायल खूंटे ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है।पायल की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

पायल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अटूट विश्वास और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया है। उनके पिता सफ़ेद लाल खूंटे जो कि एक शिक्षक है और माता मीना खूंटे भी एक गृहणी है उसने बताया कि पायल बचपन से ही अनुशासित और पढ़ाई के प्रति समर्पित रहे हैं। इस उपलब्धि पर उनके एकलव्य विद्यालय सराईपाली के शिक्षक,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने इस दोहरी सफलता पर ग्रामवासियों और शुभचिंतकों ने पायल के घर पहुंचकर बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है।पायल खूंटे की इस उपलब्धि पर डिजेन्द्र कुर्रे सतनामी समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, मनोज राय शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष, चंदराम भास्कर ने हर्ष व्यक्त किये।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer