पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ पिथौरा जनपद क्षेत्र ग्राम भुरकोनी रेत माफिया का राज रुकने का नाम नहीं! ग्राम कोड़ोपली की सरपंच सरिता राज सिंह दीवान को 26 फरवरी को बालेस सिन्हा नामक रेत माफिया ने पूरे गांव के सामने धक्का-मुक्की की, जातिसूचक-अश्लील गालियां बरसाईं और गला काटकर फेंक देने की खुली धमकी दी। सरपंच समेत 50 महिलाओं ने एसपी ऑफिस और बुंदेली चौकी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन 10 दिन बाद भी पुलिस माफिया को हाथ तक नहीं लगाया!सरपंच सरिता ने बताया, "गांव वालों के सामने मेरी बेइज्जती की गई। जान से मारने की धमकी मिली, फिर भी पुलिस सो रही है। हम असुरक्षित हैं!" इसी गुस्से में ग्राम भुरकोनी के 100 ग्रामीण सरपंच के समर्थन में बुंदेली थाना पहुंचे। उन्होंने थाना घेर लिया और चिल्लाए- "माफिया को गिरफ्तार करो, वरना आंदोलन तेज होगा!"चौकी प्रभारी ने टालते हुए कहा, "कार्रवाई एसडीओपी और मुख्य थाने से होगी।" एसडीओपी बोले, "प्रक्रिया चल रही है, टाइमलाइन नहीं बता सकते।" अब सवाल वही- अगर अधिकारी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते रहेंगे, तो महिला सरपंच की सुरक्षा कौन करेगा? क्या रेत माफिया का आतंक अब जनप्रतिनिधियों पर भी हावी हो गया?
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/03/blog-post_7.html
March 7, 2026 at 08:01PM



.jpeg)