पिथौरा में दर्ज कराई गई एफआईआर को लेकर विस्तृत चर्चा की गई
समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज कौड़िया पिथौरा की एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष नीरज गजेंद्र के निर्देश पर आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों की उपस्थिति में समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में जिला उपाध्यक्ष भुखन सिन्हा, जिला सचिव परमेश्वर सिन्हा, जिला सहसंपादक पीताम्बर डड़सेना तथा पूर्व जिलाध्यक्ष बूढ़ेश्वर डड़सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे। कौड़िया पिथौरा कलार समाज के संरक्षक प्रेमलाल सिन्हा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदकुमार सिन्हा एवं उपाध्यक्ष मान श्रवण डड़सेना के नेतृत्व में बस स्टैंड स्थित सामाजिक भवन पिथौरा में आयोजित इस बैठक में समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं युवा साथी उपस्थित हुए।
बैठक के दौरान मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा सहित अन्य नौ लोगों के विरुद्ध श्रीमती लालिमा डड़सेना (पति जुगल किशोर डड़सेना, पिता सालिकराम डड़सेना) द्वारा सहगोत्री मामले को लेकर थाना पिथौरा में दर्ज कराई गई एफआईआर को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस विषय पर सामाजिक जनों ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह एफआईआर पूरी तरह फर्जी, निराधार और दुर्भावनापूर्ण प्रतीत होती है।
सामाजिक जनों का कहना था कि बिना पर्याप्त तथ्यों और प्रमाणों के इस प्रकार की शिकायत दर्ज कराना न केवल संबंधित व्यक्तियों की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है, बल्कि इससे पूरे समाज की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज में अनावश्यक विवाद और तनाव उत्पन्न करने वाले ऐसे कृत्य समाज की एकता और भाईचारे को कमजोर करते हैं।
बैठक में समाज के पदाधिकारियों और वरिष्ठजनों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यात्मक जांच कराई जानी चाहिए। यदि जांच में शिकायत झूठी और निराधार पाई जाती है तो उसे तत्काल खारिज / समाप्त किया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर सामाजिक जनों ने सामूहिक रूप से पुलिस अधीक्षक महासमुंद, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा तथा थाना प्रभारी पिथौरा के नाम ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर कौड़िया कलार समाज के संरक्षक प्रेमलाल सिन्हा, उपाध्यक्ष नंदकुमार डड़सेना, मान श्रवण डड़सेना, नगर प्रमुख राजू सिन्हा तथा युवा मंच अध्यक्ष ओम सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा कि सालिकराम डड़सेना पूर्व में समाज के मंडलेश्वर रह चुके हैं और वे वर्तमान मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा सहित अन्य लोगों से व्यक्तिगत रंजिश रखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते अपनी पुत्रवधु लालिमा डड़सेना के माध्यम से समाज में भ्रम और नकारात्मक वातावरण बनाने के उद्देश्य से झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है।
सामाजिक जनों ने यह भी कहा कि यदि इस मामले में प्रशासन द्वारा जल्द ही उचित और न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं की गई तो समाज के लोग आगे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा व्यक्त की कि मामले की गंभीरता को समझते हुए जल्द से जल्द उचित निर्णय लिया जाएगा ताकि समाज में फैल रही गलतफहमियों और विवादों को समाप्त किया जा सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष बूढ़ेश्वर डड़सेना, जिला उपाध्यक्ष भुखन सिन्हा, जिला सचिव परमेश्वर डड़सेना, जिला सहसंपादक पीताम्बर डड़सेना, संरक्षक प्रेमलाल सिन्हा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदकुमार डड़सेना, उपाध्यक्ष मान श्रवण डड़सेना, आमंत्रित अतिथि रतन डड़सेना, नगर प्रमुख राजू सिन्हा, युवा मंच अध्यक्ष ओम सिन्हा, क्षेत्राधिकारी पुष्पराज गजेंद्र, हृदेश सिन्हा, रामकुमार डड़सेना, श्यामलाल डड़सेना, रामचरण डड़सेना, रमेश सिन्हा, साबुलाल डड़सेना, गजेंद्र सिन्हा, कौशिक सिन्हा, महेश सिन्हा, सादराम डड़सेना, अशोक डड़सेना, अवध डड़सेना, ईश्वर पप्पू सिन्हा, परमानंद डड़सेना, भेखराम डड़सेना, गोलू सिन्हा, अमित सिन्हा, खिलेश सिन्हा सहित सैकड़ों सामाजिक जन उपस्थित रहे।
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/03/blog-post_6.html
March 6, 2026 at 06:06PM



.jpeg)