पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पिथौरा समीप ग्राम पंचायत लहरौद में आयोजित स्वर्गीय कोमल दीवान की स्मृति में ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस आयोजन में
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि सीताराम सिन्हा उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कबड्डी जैसे खेल न केवल युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और एकता का विकास भी करते हैं। ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलता है। खेल के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति की भावना का संचार होता है।उन्होंने आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर मुख्य रूप से सीताराम सिन्हा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि,राम लाल दीवान, टेक राम निषाद ,बाला राम दीवान, भगवान सिह ठाकुर, झडीराम जगत स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्रामीण जन मौजूद थे। कबड्डी प्रतियोगिता में 52 टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता 01. नरतोरी (मुंगाशेर) 02. ठकरीपाली (तेन्दुकोना) 03. गबौद (बार) 04. घोच (झलप) 05. सिघुरूपाली (झलप) 06. कौहाकुडा (पिथौरा ) 07. कौहाकुडा (सम्हर) 08. खुटेरी (पिथौरा)
प्रथम से आठवां तक टीमों को उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।




.jpeg)