शिक्षिका लक्ष्मी नायक सम्मिलित हुई राष्ट्रीय अविष्कार अभियान प्रशिक्षण में पुणे महाराष्ट्र में
सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/आई आई एस ई आर पुणे तथा समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के प्रारंभिक स्तर पर स्कूल मेंटरिंग बॉय हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट के तीन दिवसीय कार्यशाला में महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड से विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल के मार्गदर्शन तथा बी आर सी सी देवानंद नायक के दिशानिर्देश में श्रीमती लक्ष्मी नायक शिक्षिका शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला खपरीडीह पुणे महाराष्ट्र में आयोजित कार्यशाला में सम्मिलित हुई। प्रशिक्षण में पिंपरी चिंचवाड़ साइंस पार्क का भ्रमण कराया गया जहां तारामण्डल,विविध कंपनी इंजन,टेलीस्कोप द्वारा चंद्रमा तथा बृहस्पति तथा शनि ग्रह को दिखाया गया।कागज की टोपी के माध्यम से विविध ज्यामिति आकृति,प्रकाश के विविध गुण, विविध प्रयोगशाला का अवलोकन कराया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विज्ञान को कैसे सुगमता से समाज से जोड़ना है। सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने पर लक्ष्मी नायक को संकुल प्राचार्य आर के भोई,समन्वयक रविशंकर आचार्य,प्रधान पाठक सुरेंद्र भोई तथा साथी शिक्षकों निर्मल पुरोहित, बिंदु सोना,अनिल चौधरी,चरण साहू द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/02/blog-post.html
February 02, 2026 at 07:51PM
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/02/blog-post_02.html
February 02, 2026 at 07:51PM


.jpeg)