पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /महासमुंद जिला के पिथौरा क्षेत्र के अंचल में लगातार श्रीमद् भागवत कथा महापुराण या फिर रामचरितमानस कथा सम्मेलन का आयोजन निरंतर हो रहा है इसी कड़ी में पिथौरा विकासखंड के ग्राम चारभांठा में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा वाचक पंडित सुरेंद्र तिवारी महाराज जी उड़ीसा के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वाचन कर रहे हैं, इस पावन पुनीत अवसर पर अपने जीवन को धन्य बनाने क्षेत्र के लोकप्रिय महासमुंद जिला पंचायत सभापति रामदुलारी सीताराम सिन्हा श्रीमद् भागवत कथा रसपान करने पहुंची। सभापति रामदुलारी सहित सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण को प्रणाम करते हुए व्यासपीठ का आशीर्वाद लिए एवं व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक महाराज जी का साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किए। इस अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत सभापति रामदुलारी सीताराम ने कथा श्रवण करने के उपरांत कहा कि प्रभु के गुणगान करने से मन में शांति एवं हृदय में शुद्धता उत्पन्न होती है, श्रीमद् भागवत कथा महापुराण हमें जीवन के सभी मार्गों को आगे बढ़ाने के लिए मार्ग प्रशस्त करती है, इस मानवीय जीवन में को धन्य बनाने अपने धर्म के प्रति देवी देवताओं की पूजा अर्चना करने से परिवार में शांति में वातावरण का निर्माण होता है। उन्होंने आगे कहा इस तरह के आयोजन होने से अपने धर्म के प्रति संस्कृति और सभ्यता को आने वाले समाज को बताने के लिए अति आवश्यकता है और इसके लिए ऐसे ही धार्मिक आयोजन होने चाहिए।
फ़रवरी 18, 2026
Home
पिथौरा#
क्षेत्र के लोकप्रिय जिला पंचायत सभापति रामदुलारी सिन्हा ग्राम चारभांठा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा रसपान करने पहुंची
क्षेत्र के लोकप्रिय जिला पंचायत सभापति रामदुलारी सिन्हा ग्राम चारभांठा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा रसपान करने पहुंची
Tags
# पिथौरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#
Post Top Ad

