यूथ कांग्रेस बसना विधानसभा में संगठनात्मक नियुक्तियां - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 10, 2026

यूथ कांग्रेस बसना विधानसभा में संगठनात्मक नियुक्तियां

 कौशल रोहिल्ला ने जारी की पदाधिकारियों की सूची






पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सह प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी विक्रांत साहू, प्रदेश सचिव सह प्रभारी सतीश ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष अमन चंद्राकर की सहमति से यूथ कांग्रेस बसना विधानसभा अध्यक्ष कौशल रोहिल्ला द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं।

जारी सूची के अनुसार बसना विधानसभा यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर गीतेश चौधरी, अक्षय प्रधान, सुरेश पटेल, प्रशांत पटेल, नवनीत निषाद, साजिद खान, खिशांत कुमार, टिकेलाल पटेल, अनुज अग्रवाल एवं मनोज गहरेवाल को नियुक्त किया गया है।

वहीं बसना विधानसभा यूथ कांग्रेस महासचिव के पद पर दीपक प्रधान, नरेश नेताम, भोजराम पटेल, जगमोहन ठाकुर, खेलकुमार यादव, शिव नायक, तोषकुमार साहू, सुनील भोई, सुधीर भोई, संजीव पटेल, अभिषेक बांक, पुरन साव, मनीष नायक को दायित्व सौंपा गया है।

इसी प्रकार बसना विधानसभा यूथ कांग्रेस सचिव के पद पर शिवम बारीक, उमाशंकर प्रजापति, धीरज सिन्हा, जनक ठाकुर, ओम सिन्हा, सुनील कुमार बारीक, संजय ठाकुर, श्रवण शर्मा, मनोहर बरिहा, शेखर ठाकुर, दीपक श्रीवास एवं अशोक धृतलहरे को नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस बसना विधानसभा अध्यक्ष कौशल रोहिल्ला ने कहा कि नव-नियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को जोड़ने तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer