महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/शासकीय प्राथमिक शाला पीएम श्री विद्यालय अमलोर में वार्षिकोत्सव,खेलकूद हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। इस भव्य कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाटकों और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीखम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद,हुलसी चंद्राकर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुंद,अमर अरुण चंद्राकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, संगीत और नाटक ने उपस्थित अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानपाठक ह्रदय ध्रुव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों की अकादमिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।पीएम श्री विद्यालय में तीन दिन के कार्यक्रम में प्रथम दिवस बच्चों के दुवारा परम्परागत खेल भौरा,बांटी,गिल्ली,डंडा,एवम द्वितीय दिवस पालको की इस खेल में सहभागिता रही।मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में शिक्षा में समग्र विकास और शाला की उपलब्धियों पर प्रशंसा की।जनपद उपाध्यक्ष ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहकर अध्ययन में मन लगाने पर जोर दिया।कार्यक्रम को अमर अरुण चंद्राकर,जिला समग्र शिक्षा कार्यालय से ए पी सी श्रीमती संपा बोस एवम बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा ने भी मंच को संबोधित किया।
समस्त अतिथियों के दुवारा परम्परागत खेल में उत्कृष्ट स्थान बनाने वाले छात्र एवम पालको को प्रसस्ति पत्र प्रदान किया गया।
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने देश भक्ति,छत्तीसगढ़ कला संस्कृति,शिक्षाप्रद नाटक.अभिनय से समस्त दर्शकों का मन मोहा।
कार्यक्रम का आभार घनश्याम ठाकुर प्राचार्य ने किया।इस अवसर पर शाला प्रबधन समिति अध्यक्ष बाबूराम ध्रुव,हेमंत ध्रुव,रूपा जयप्रकाश यादव सरपंच,रामप्रसाद ध्रुव ,विजय तिवारी,पी पी पांडेय,जोगिंदर गिलहरे,प्रतिभा त्रिपाठी, बल्लू राम नेताम,गैन्दू राम ध्रुव,जितेश ठाकुर,खुमान सिंह ध्रुव,मेष गेनड्रे,बाबूलाल ध्रुव,लखन लाल साहू,रीना चंद्राकर,कृष्ण कुमार ठाकुर,पुरुषोत्तम चंद्राकर ,प्रतिभा सिदार,राजू कंवर,रामकिशन निषाद,सोमन ध्रुव,संतोष ध्रुव,सहित बड़ी संख्या में अभिभावक,ग्रामीण एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/02/blog-post_80.html
February 05, 2026 at 10:59AM

.jpeg)