मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस का कलेक्टोरेट घेराव कल 28 फरवरी, कांग्रेस की तैयारी पूरी - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 17, 2026

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस का कलेक्टोरेट घेराव कल 28 फरवरी, कांग्रेस की तैयारी पूरी

 कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बैठक लेकर जिला पदाधिकारियों के साथ रणनीति बनाई



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 18 फरवरी दिन बुधवार को कलेक्टोरेट का घेराव किया जाएगा। घेराव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में रणनीति तय कर जिम्मेदारी सौंपी गई।

आज मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 18 फरवरी को जिला कलेक्टारेट घेराव को लेकर रणनीति तय की गई। उन्होंने बताया कि घेराव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी विजय जागिड़ व मनरेगा बचाओ संग्राम के प्रभारी व खरसिया विधायक उमेश पटेल शामिल होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि, कांग्रेस केंद्र सरकार की तरफ से मनरेगा का नाम बदले जाने और इसे एक्ट बनाए जाने के विरोध में आंदोलन कर रही है। इससे पहले ब्लॉक स्तर पर घेराव और प्रदर्शन किए जा चुके हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के जरिए गांवों में रोजगार सृजन होता है, लेकिन सरकार की उदासीनता से योजना प्रभावित हो रही है। भाजपा सरकार गरीब विरोधी नीतियां अपना रही है। कांग्रेस मनरेगा की मूल भावना,ग्रामीण सशक्तिकरण को बचाने के लिए संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने भी संबोधित करते हुए जिला स्तर पर एकजुटता दिखाने पर जोर दिया। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, झलप पटेवा ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू, महासमुंद ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती अन्नु चंद्राकर, शहर मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल, दाऊलाल चंद्राकर, सेवन लाल चंद्राकर, श्रीमती लक्ष्मी देवांगन, मनोज कांत साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, जसबीर ढिल्लों, हीरा बंजारे, अमर चंद्राकर, श्रीमती सोनम बांसोड़, मानिक राम साहू, पार्षद मुस्ताक खान विक्की, टोमन सिंह कागजी, सचिन गायकवाड, हुलास गिरि गोस्वामी, दिलीप चंद्राकर, भूपेंद्र ठाकुर, राजू साहू, सोमेश दवे, राजू यादव, तुलसी साहू, भारत सिंह ठाकुर, ढेलु निषाद, अमन चंद्राकर, तबरेज खान, डॉ एजाज नकवी, प्रदीप चंद्राकर, जय पावर, देवेश शर्मा, गौरव चंद्राकर, जावेद चौहान, कपिल साहू, सुनील चंद्राकर, आरती महंती विजय साव, जीवन यादव, गोपी तारक, मोती साहू, लीलू साहू, बसंत चंद्राकर, मनोहर ठाकुर, रमेश कुमार साहू, आकाश निषाद, सुरेंद्र ठाकुर, अनुराग चंद्राकर, पिंकी बघेल, भानु सोनी, मुकेश कुमार, तुलसी देवदास आदि मौजूद थे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer