भाजपा ग्रामीण मंडल पिथौरा की बैठक में वी-बी-जी राम जी योजना पर कार्यशाला आयोजित - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 07, 2026

भाजपा ग्रामीण मंडल पिथौरा की बैठक में वी-बी-जी राम जी योजना पर कार्यशाला आयोजित

भाजपा ग्रामीण मंडल पिथौरा की बैठक में वी-बी-जी राम जी योजना पर कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला खल्लारी विधानसभा के ग्राम भुरकोनी में आयोजित की गई





पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /भाजपा ग्रामीण मंडल पिथौरा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के लिए एक कार्यशाला खल्लारी विधानसभा के ग्राम भुरकोनी में आयोजित की गई। इस कार्यशाला में संसद से पारित "विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक 2025" पर चर्चा हुई। यह नई योजना मनरेगा का स्थान लेगी और ग्रामीण विकास को गति प्रदान करेगी।योजना के तहत अब 100 दिनों की रोजगार गारंटी को बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जिससे किसानों, मजदूरों और श्रमिकों को अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे। कार्यशाला में उपस्थित प्रमुख वक्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों, मजदूरों एवं श्रमिकों के प्रति प्रतिबद्धता इस योजना से और मजबूत हुई है। वी-बी-जी राम जी योजना को विकसित भारत 2047 के विजन से भी जोड़ा गया है। कलसरा में उपस्थित वक्ताओं ने

इसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है, ताकि वे गांव-गांव जाकर लोगों को इस योजना की सही जानकारी दे सकें और किसी भी प्रकार के भ्रम को दूर कर सकें।

बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे

इस कार्यशाला में मुख्य रूप से मनीष बंसल प्रभारी ,धरम पटेल सह प्रभारी, भीखम ठाकुर ,ब्रह्मानंद पटेल ,नीलकंठ साहू, प्रीतम साहू ,दिनेश अग्रवाल, अजय नायक ,  येतराम साहू ,गौरव चंद्राकर प्रतीक पटवा, देवचंद साहू, प्रदीप साहू ,सीताराम ठाकुर , लिप्लेस चक्रधारी, इंदल नायक, दुखी श्याम साहू ,राजेश प्रधान सहित मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


via Blogger http://www.sanskar.live/2026/02/blog-post_7.html
February 07, 2026 at 05:57PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer