महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / देश के अग्रणी सामाजिक संगठनों में शुमार अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, जो कि लगभग 132 वर्षों से सामाजिक उत्थान, एकता एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यरत है, के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर महासमुंद निवासी मिलिंद चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति को समाज में विशेष सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है।
अपने नियुक्ति पर मिलिंद चंद्राकर ने महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभूषण वर्मा, शीर्ष नेतृत्व के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों तथा समस्त वरिष्ठजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि 132 वर्ष पुराने इस प्रतिष्ठित संगठन में ऐसा महत्वपूर्ण दायित्व मिलना उनके लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है, साथ ही यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन की गरिमा, विचारधारा एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए युवा शक्ति को संगठित करने, समाज के हित में सकारात्मक पहल करने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए वे पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।
मिलिंद चंद्राकर ने कहा कि सभी के मार्गदर्शन, सहयोग एवं आशीर्वाद से वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, सक्रियता एवं समर्पण भाव से करेंगे।
जय कुर्मी समाज
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/02/132.html
February 11, 2026 at 07:28AM


.jpeg)