सरस्वती शिशु मंदिर गड़बेड़ा में सप्त शक्ति संगम/ मातृ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित - sanskar.live

Hot




जनवरी 28, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर गड़बेड़ा में सप्त शक्ति संगम/ मातृ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित

शहीद प्रमोद कुमार पटेल की माता श्रीमती रामबाई पटेल का सम्मान किया गया।

कुर्सी दौड़ में काजल निषाद व बाल्टी में गेंद डालो प्रतियोगिता में रामेश्वरी प्रथम




देखें विडियो



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पिथौरा समीपस्थ ग्राम गड़बेड़ा के शिशु मंदिर में विगत दिवस सप्त शक्ति संगम एवं मातृ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्व प्रथम मां सरस्वती मां भारती एवं ऊं की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती संतोषी नाग पूर्व आचार्या अध्यक्षता श्रीमती बुन्दाबाई नायक सरपंच गड़बेड़ा मुख्यवक्ता श्रीमती मंजूलता नाग श्रीमती डिगेश्वरी यादव विशेष अतिथि श्रीमती विमला धृतलहरे श्रीमती इन्दूमती साहू श्रीमती रश्मि साहू मंचासीन थे। मुख्य अतिथि संतोषी नाग ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टिकोण, मंजुलता नाग ने प्रेरणादाई महिलाओं के संदेश श्रीमती सावित्री बाई फुले के सम्पूर्ण जीवनी पर, विमला धृतलहरे ने नारी शक्ति एवं शिक्षा पर, इन्दूमती साहू ने महिला संगठन पर श्रीमती रश्मि साहू ने शिक्षा संस्कार एवं विद्या भारती योजना पर विचार व्यक्त किए।सभाध्यक्ष श्रीमती बुन्दाबाई नायक ने कार्यक्रम की शुभकामनाएं देती हुई सभी को शिक्षा एवं संस्कार के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख तीन माताओं को सम्मानित किया गया। शहीद प्रमोद कुमार पटेल की माता श्रीमती रामबाई पटेल नारी शक्ति से श्रीमती विश्वासा देवी मानिकपुरी, प्रबुद्ध माता श्रीमती तिरिथ बाई यादव को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भैय्या बहिनों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रामायण व महाभारत से प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।उपस्थित पालक माताओं के लिए खेल का आयोजन किया गया। बाल्टी में गेंद डालो प्रतियोगिता में श्रीमती रामेश्वरी प्रथम क्रमशः श्रीमती नंदनी वस्त्राकर श्रीमती कविता निर्मलकर दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।इसी प्रकार कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में श्रीमती काजल निषाद प्रथम श्रीमती डिगेश्वरी यादव दूसरे व श्रीमती होमेश्वरी साहू तीसरे स्थान पर रहीं।सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप सरपंच मोहित राम यादव समिति सदस्य मंशाराम पटेल शिवराम साहू नारायण साहू परशुराम प्रजापति संतोष महाजन ललित निषाद सुशीला महाजन डिगम लाल साहू भूपेंद्र पटेल  श्रीमती राधिका पटेल पूर्व प्रधानाचार्य टीकाराम पटेल लाला राम नाग श्रीमती कविता निर्मलकर  लकेश साहू भगवान दास यादव भानू प्रताप पटेल राम कुमार रात्रे शिव साहू ईश्वर नायक चंद्रशेखर पटेल महेंद्र निषाद किरण निषाद विद्यालय परिवार से प्रधानाचार्य तेजूराम यादव परमेश्वरी सिन्हा उमा महाजन झरना महाजन आचार्या, पालक समिति सदस्य एवं ग्राम के सहयोगी जनों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कुसुमलता यादव व आभार संयोजक हेमलाल पटेल ने किया।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer