श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुए तीर्थयात्री, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दी शुभकामनाएं - sanskar.live

Hot




जनवरी 28, 2026

श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुए तीर्थयात्री, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दी शुभकामनाएं



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत बुधवार को महासमुंद से अयोध्या के लिए तीर्थ यात्री भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए भगवा झंडा दिखाकर बस को रवाना किया। 

इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने यात्रियों से कहा कि आप सभी श्री रामलला दर्शन के पुण्य कार्य में शामिल होने जा रहे हैं। आगे कहा कि प्रभु श्रीराम जी से आप सभी के मंगलमय यात्रा की कामना करता हूं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से राज्य के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अपने आराध्य देव के दर्शन के लिए लोग बढ़-चढ़कर यात्रा के लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली हमारी सरकार कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इसमें यह योजना भी प्रमुख रूप से चलाई जा रही है। वर्षों के इंतजार के बाद श्री रामलला अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए हैं। जिनके दर्शन का पुण्य लाभ हमारे राज्य के लोगों को भी मिल रहा है। साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर के दर्शन कराने की मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कदम उठाया है। इस योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड के तीर्थयात्री लाभान्वित हुए हैं। आगे भी इस योजना के तहत राज्य के लोग निरंतर अयोध्या धाम का दर्शन करेंगे।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष दिशा रामस्वरूप दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता धर्मेंद्र महोबिया, माखन पटेल सहित अन्य उपस्थित थें।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer