खुटेरी में शिक्षक पालक सम्मेलन सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित - sanskar.live

Hot




जनवरी 28, 2026

खुटेरी में शिक्षक पालक सम्मेलन सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

खुटेरी में शिक्षक पालक सम्मेलन सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

 आयोजन बीआरसी नरेश पटेल के संयोजन में आयोजित की गई






पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /दिनांक 28 जनवरी 2026 को मिडिल स्कूल खुटेरी के प्रांगण में सामुदायिक सहभागिता योजना अंतर्गत शिक्षक पालक सम्मेलन सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन बीआरसी नरेश पटेल के संयोजन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खुटेरी के सरपंच श्रीमती सुशीला मांझी सहित उनके पंचायत प्रतिनिधि गण एवं पालकों, शाला प्रबंधन समिति का विशेष योगदान रहा। विकासखंड स्तरीय इस शैक्षिक आयोजन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे अध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा, अध्यक्षता कर रहे ब्रह्मानंद पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा, विशेष अतिथि के रूप में स्वप्निल तिवारी प्रदेश सदस्य भाजपा कार्य समिति, श्रीमती दीपक भानु प्रताप सिंह दीवान जनपद पंचायत सदस्य पिथौरा, श्री पुरुषोत्तम धृतलहरे जनपद पंचायत सदस्य पिथौरा, मनराखन ठाकुर पत्रकार, श्रीमती सुशीला विश्वनाथ माँझी सरपंच खुटेरी, घनश्याम धाँधी भूतपूर्व सरपंच खुटेरी, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष द्वय महेश ध्रुव एवं हंसराज निषाद, प्राचार्य नमोकंकड़ प्रसाद तिवारी अरंड,नरेश पटेल बीआरसी पिथौरा, गौरव चंद्राकर पत्रकार शिक्षाविद, प्राचार्य गण रविलाल पंडा किशनपुर, शंभू शंकर मिश्रा पूर्व प्राचार्य अरंड, भूमेंद्र बघेल प्राचार्य कौहाकुड़ा, सुरेंद्र भोई प्राचार्य बरनाईदादर  उप सरपंच गैसराम पटेल, ग्राम प्रमुख दशरथ साहू उपस्थित थे।

स्वागत उद्बोधन करते हुए बीआरसी नरेश पटेल ने सामुदायिक सहभागिता पर समुदाय के क्या योगदान होने चाहिए पर अपनी प्रस्तावना रखे। पश्चात स्वप्निल तिवारी जी ने अपने संबोधन में गुरुजनों की प्रेरणा और अपने वरिष्ठ के मार्गदर्शन से ही हम आगे बढ़ पाते हैं के उद्धरण बताए। जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे ने इस भव्य आयोजन के लिए आभार मानते हुए प्रबंध समिति बालको छात्रों माताओं के बीच आपसी समन्वय की बात कही। आगे अपने  अध्यक्षीय उद्बोधन में ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि समाज में गांव मोहल्ला अभिभावक स्थानीय लोग और संस्थाओं के सहयोग से ही हम बच्चों के लिए संसाधन जुटाकर उन्हें सफल कर सकते हैं। आज के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे ने अपनी बात कहते हुए कही कि हमें बच्चों के प्रवेश से लेकर विभिन्न बैठकों पी टी एम में उपस्थित होकर घर-घर संपर्क कर बच्चों को योग्य व सफल बनाना है।शिक्षाविद गौरव चंद्राकर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे बच्चे कल के भविष्य हैं और इन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए गांव के युवा साथी प्रबंध समिति पालक एनजीओ संस्था सब के समन्वय से शैक्षिक वातावरण बनाने का प्रयास हम सबको करना चाहिए। बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन समग्र खुटेरी स्टाफ ने किया कार्यक्रम का संचालन प्रधानपाठक डोलामणि साहू ने किया। इस अवसर पर इस कार्यक्रम में विशेष रूप से समन्वयक रोहिणी देवांगन अरंड,प्रधान पाठक पालेश्वर पटेल,अभिनंदन नाग, नरसिंग पटेल, श्रीमती अनीता बरिहा, श्रीमती कुमुदिनी बरिहा, विश्वनाथ माझी, बालाराम दीवान, उत्तम साहू,नेपाल सिंह जगत, हेमसागर बगरती, लंबोदर मलिक, खिरेश्वर प्रधान, खगेश्वर डड़सेना, प्रदीप कर, लखन कुर्रे, कमलेश नायक, शिशुपाल प्रधान, राजाराम पटेल, अक्षय साहू प्रभारी प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य यशवंत साहू,साहेब लाल नायक, अशोक पटेल, लाभों राम ठाकुर, पद्मनलाल चौधरी, लोरिस कुमार, राजेंद्र कुमार मार्कण्डे, लोकनाथ सिन्हा, टीकम पटेल, जेठूराम पांडे, जितेंद्र पटेल, दिलीप कुलदीप, अनिल राय, तेजराम यादव, योगेश पटेल, दुष्यंत चौधरी , खेमू निषाद,प्रेम नारायण श्रीवास, किशोर पटेल, मनोहर साहू, सहित पूरे विकासखंड से आये शिक्षकों, समन्वयक जन,पालक प्रबंध समिति सदस्यों और ग्राम खुटेरी के नागरिकों आदि लोगों  की उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा।


via Blogger http://www.sanskar.live/2026/01/blog-post_91.html
January 28, 2026 at 05:16PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer