पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /रामदर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन जंघोरा, पिथौरा में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन पर्व पर मुख्य अतिथि के रूप में शंकरलाल अग्रवाल संचालक ,प्रीत राम सूर्ये ,नाग सर की मुख्य उपस्थिति में उपस्थिति एवं जी.आर. निषाद प्राचार्य एवं गोविन्द राम भारती सर द्वारा ध्वजारोहण कार्य सम्पन्न किया गया। B.ed कॉलेज महाविद्यालय परिसर में हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् राष्ट्रगान हुआ, जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व राष्ट्र में युवाओं की भूमिका एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला उन्होंने महाविद्यालय परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए शैक्षिक उन्नयन हेतु निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।इस गणतंत्र दिवस पर्व पर प्राचार्य, समस्त स्टाफ कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
जनवरी 28, 2026
रामदर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन जंघोरा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बनाया गया
Tags
# पिथौरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#
Post Top Ad

