सितली नाला महासमुंद के पास हत्या के प्रकरण में की गई पुलिस ने त्वरित कार्यवाही - sanskar.live

Hot




जनवरी 20, 2026

सितली नाला महासमुंद के पास हत्या के प्रकरण में की गई पुलिस ने त्वरित कार्यवाही

 महासमुंद पुलिस द्वारा हत्या के  24 घंटे के भीतर आरोपियों को  गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /थाना महासमुंद के अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 103(1), 3(5)BNS  दिनांक 19/01/2026 को प्रार्थी रोहित साहू पिता धनेश साहू उम्र 26 साल निवासी ग्राम शेर महासमुंद के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.01.2026 अपने भाई जितेन्द्र साहू के साथ महासमुंद आया था काम होने के बाद शाम करीबन 05.30 बजे अपने गांव शेर जाते समय कुछ देर के लिए देशी शराब दुकान सितली नाला के पास महासमुंद के सामने रोड पर रूका था उसी समय मेरा भाई जितेन्द्र साहू देशी भट्टी के तरफ गया कुछ देर बाद देखा तो मेरे भाई जितेन्द्र साहू को तीन लोग मिलकर हाथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे मारपीट को देखकर मैं पास जा रहा था, मारपीट करने वाले कृष्णा कुलदीप उर्फ माकनू, दिलीप बघेल उर्फ भैरा, अरूण उर्फ छोटू कुम्हार तीनो ने मिलकर मारपीट किया और मारपीट के दौरान कृष्णा कुलदीप उर्फ माकनू अपने पास रखे चाकू जैसे वस्तु से मारने से बांए जांघ पर गंभीर चोट एवं चेहरे एवं शरीर के अन्य भाग में चोंट लगा है जिससे मेरा भाई वहीं पर गिर गया और मारने वाले वहां से भाग गये जिसके बाद मैं अपने भाई को 108 वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गया जहां डॉक्टर साहब द्वारा मृत घोषित कर दिया, कि रिपोर्ट पर थाना महासमुंद में उक्त आरोपीयों के विरुद्ध अपराध कायम कर अपराध विवेचना में लिया गया। 

वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना महासमुंद स्टाफ एवं सायबर सेल द्वारा घटना के तुरन्त बाद आरोपियो की पता तलाश हेतु टीम गठित कर मुखबीरो से आरोपियों के हर संभावित  जगहों पर दबिश देकर घटना के 30 मिनट के अन्दर त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के आरोपीयों की पतासाजी कर घेराबंदी कर 02 आरोपीयों 01. अरूण उर्फ छोटू कुम्हार पिता गिरधारी केसरवानी उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं0 25 स्वीपर कालोनी महासमुंद,  02. दिलीप बघेल उर्फ भैरा पिता चंद्रशेखर बघेल उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं0 25 स्वीपर कालोनी महासमुंद को गिरफ्तार किया गया , एवं एक   विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही किया गया। घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया जाकर आरोपियों कोज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। 

गिरफ्तार आरोपियो के नाम 

01. अरूण उर्फ छोटू कुम्हार पिता गिरधारी केसरवानी उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं0 25 स्वीपर कालोनी महासमुंद, 

02. दिलीप बघेल उर्फ भैरा पिता चंद्रशेखर बघेल उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं0 25 स्वीपर कालोनी महासमुंद,

03. विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer