महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा गुरुवार ग्राम मुढ़ेना एवं घोड़ारी पहुंचे और लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही उनकी समस्याओं के उचित निराकरण का आश्वासन दिया। वहीं शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इसके अलावा ग्राम सरपंचों को योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु निर्देशित भी किया।बता दें कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों का दौरा कर लगातार लोगों की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। इसी तारतम्य में गुरूवार को वें ग्राम मुढ़ेना एवं घोड़ारी पहुंचे। आमजन ने खुलकर अपनी बातें विधायक के समक्ष रखी। विधायक श्री सिन्हा ने एक एक करके लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या एवं मांग से अवगत हुए। इसके पश्चात उनकी मांग एवं समस्या के अनुसार उन्हें उचित निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में आप सभी की समस्याओं को दूर करने का कार्य किया जा रहा है। मेरा सौभाग्य है कि मैं आपका प्रतिनिधि बनकर उन समस्याओं को हल कर रहा हूं। इसके अलावा उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों जानकारी दी। साथ ही उन्हें बताया कि अब 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ लागू होने वाला है, जिससे प्रदेश के लाखों परिवारों को लाभ मिलेगा।
यह रहे उपस्थित
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप घोष, गोविंद ठाकुर, साजन यादव, जनपद सदस्य विजयलक्ष्मी जांगडे़, दिनेश रूपरेला, आकाश पांडे, भैरव पाल सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।




.jpeg)