मितानिनों का कार्य समाज सेवा का सर्वश्रेष्ठ कार्य है।: सरपंच प्रियंका
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* /पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सरकड़ा के पंचायत भवन में ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा मितानिन दिवस पर मितानीन दीदी ,पुष्पा सिन्हा रामायण सिन्हा एवं विदेसनीदास बी सी ,बुंदा पटेल एस पी एस, गुणवती निषाद एम टी मितानिनों का साल श्रीफल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरकड़ा के सरपंच श्रीमती प्रियंका अमित सिन्हा ने कार्यक्रम उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि मितानिनों का कार्य समाज सेवा का सर्वश्रेष्ठ कार्य है। जो दिन-रात सतत सेवा की पहचान बन चुका है। अपने स्वयं की पारिवारिक जिम्मेदारी निर्वहन के बावजूद मानव सेवा का यह भाव निश्चित ही सराहनीय है। मितानिनों के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है।
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/11/blog-post_24.html
November 24, 2025 at 04:13PM



.jpeg)