पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने ग्राम गोड़बहाल में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई भी की।ग्राम गोड़बहल में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव थे। अतिथि के रूप में रामदुलारी सिन्हा, श्रीमती रूखमणी आत्माराम सेन, शैलेन्द्री लक्ष्मी लाल ध्रुव, सादराम पटेल, जयराम वर्मा, मुकेश पटेल मौजूद थे।विधायक श्री यादव व अतिथियों का ग्राम पहुचने पर ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। विधिवत पूजा अर्चना कर विधायक श्री यादव ने डीजे डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि श्री यादव ने प्रतिभागियों की कला का सराहना करते हुए कहा कि डांस करने वाले कलाकारों का अपनी कला को दिखाने का सर्वोत्तम मंच डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन है, जिसमे डांस दिखाने का अवसर मिलता है, सामूहिक, एकल, युगल नृत्य के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति देकर स्थान अर्जित करते हैं, वास्तविक में इन कलाकारों का सर्वश्रेष्ठ इनाम दर्शक दीर्घा द्वारा मिले उत्साहवर्धन तालियों की गड़गड़ाहट है जो कलाकारों को आगे बढ़ने का प्रोत्साहित करती है। उन्होंने डीजे डांस प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। साथ ही ग्रामवासियों को ग्राम विकास के लिए निश्चिन्त रहने आश्वासन दिया और स्वीकृत विकास कार्यो व ग्राम में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। इसके पूर्व ग्राम पहुंचने पर ग्रामवासियों ने विधायक श्री यादव से ग्राम विकास को लेकर ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर विधायक श्री यादव ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजा यादव, विकास यादव, आत्माराम सेन, जगमोहन यादव फुलसिंग निषाद, सरिता निषाद, भवना बरिहा, युवराज निषाद, संजय दीवान, डिगेश यादव, खगेश ठाकुर, संजू यादव, विकास बरिहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजद थे।
नवंबर 08, 2025
Home
पिथौरा#
खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव ने ग्राम गोड़बहाल में किया भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ
खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव ने ग्राम गोड़बहाल में किया भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ
Tags
# पिथौरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#
Post Top Ad


