देवदास बंजारे स्मृति पंथी राज्य अलंकरण पुरस्कार रोहित कोसरिया को मिला - sanskar.live

Hot




नवंबर 07, 2025

देवदास बंजारे स्मृति पंथी राज्य अलंकरण पुरस्कार रोहित कोसरिया को मिला

देवदास बंजारे स्मृति पंथी राज्य अलंकरण पुरस्कार रोहित कोसरिया को मिला

जिला के सामाजिक पदाधिकारियों ने जाहिर की प्रसन्नता दी शुभकामनाएं



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/महासमुंद जिला के पिलवा पाली पंथी नृत्य टोली के संचालक रोहित कोसरिया को इस साल की देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य राज्य अलंकरण पुरस्कार उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों के हाथों प्रदान किया गया।रोहित कोसरिया ने 1999 में पढ़ने वाले छात्रों के साथ विद्यार्थी पंथी नृत्य टोली पिलवापाली की निर्माण की थी।जो कि 2005 में नाम बदलकर नवा बिहान लोक कला मंच रखा गया जिसके माध्यम से गांव गांव जयंती कार्यक्रम में प्रस्तुति देते रहे।बाद में अपने कार्यक्रम प्रस्तुति छत्तीसगढ़ के सभी महोत्सव, राज्य स्थापना दिवस, प्रदेश के सभी जिला, संभाग व ब्लॉक स्तरीय में सैकड़ो कार्यक्रम प्रस्तुति देकर भोपाल, मध्य प्रदेश, इंदौर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, प्रगति मैदान, कटक, उड़ीसा, भुवनेश्वर, दिल्ली प्रगति मैदान, दिल्ली परेड ग्राउंड, राज्य पथ दिल्ली, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पंजाब, विशाखापटनम, जयपुर, नागालैंड, दार्जिलिंग सहित देश के बड़े-बड़े शहरों व हिंदुस्तान के सभी बड़े महोत्सवों में छत्तीसगढ़ लोक कला संस्कृति को भी बिखेरने का कार्य किया गया।


रोहित कोसरीया को इस साल के देवदास बंजारे स्मृति राज्य अलंकरण मिलने से समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है तथा जिला के सामाजिक पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है। जिसमें प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे, प्रदेश प्रवक्ता राजमहंत पी एल कोसरिया,एस आर बंजारे, श्रीमती नुतन कुर्रे,गिरवर वारे, जिलाध्यक्ष विजय बंजारे, जिला उपाध्यक्ष,खोशिल गेंड्रे, जिला सचिव रेखराज बघेल,घनश्याम जांगड़े,राजेश रात्रे, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुमारी भास्कर, सरायपाली से श्याम लाल बारिक, चंदन गुरु जी, मुरलीधर बारिक, मोहित रात्रे, पाल सिंह बंजारे, डॉ जांगड़े,सुकलाल रात्रे,बसना से रतन बंजारे,अभय घृतलहरे, गौतम घृतलहरे, ईश्वर भारतद्वाज, बाबूलाल कुर्रे, रामलाल लहरें, पिथौरा से पुरुषोत्तम घृतलहरे, तरुवर कोसरिया, राजेन्द्र मारकंडेय,सेतलाल खुंटे, सहदेव घृतलहरे, बागबाहरा से चिंता साय, महेंद्र बंजारे, महासमुंद से चित्रकुमार भारती, गणेश टंडन, फनेंद्र बंजारे व ब्लॉक अठगंवा जिला के पदाधिकारी शामिल हैं।


via Blogger http://www.sanskar.live/2025/11/blog-post_54.html
November 07, 2025 at 09:58PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer