जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में अहम बैठक संपन्न
जिले मे पहली बार होगा अभिनव पहल इतने व्यापक रूप में होगा मॉक टेस्ट
*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद श्री विजय कुमार लहरे की अध्यक्षता में स्वामी आत्मानंद विद्यालय सरायपाली में नवोदय चयन परीक्षा हेतु पूरे जिले में मॉक टेस्ट के लिए नवोदय के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ बैठक संपन्न हुई, बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने शिक्षकों से परीक्षा के संबंध में अभिमत मांगे जिससे पूरे जिले में एक साथ एक ही दिवस को एक ही समय पर नवोदय चयन परीक्षा हेतु मॉक टेस्ट लिया जा सके जिससे नवोदय परीक्षा में बैठने वाले बच्चों का मनोबल बढ़े, उत्साह बढ़े,और जिले का रिजल्ट अच्छा आए,,बच्चे ओ एम आर सीट का प्रयोग करना जाने,शिक्षकों के अभिमत के आधार पर निर्णय लिया गया कि 6 दिसंबर शनिवार को सभी विकासखंड मुख्यालय में एक साथ सुबह 10:00 बजे नवोदय चयन परीक्षा हेतु मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को मॉक टेस्ट हेतु विकासखंड नोडल बनाया गया , उनको यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर मॉक टेस्ट हेतु केंद्रों का चयन करें।मॉक टेस्ट को सफल बनाने के लिए अलग-अलग शिक्षकों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई । पंजीयन की अंतिम तारीख 2 दिसंबर को होगा ।पंजीयन हेतु गूगल फॉम का लिंक जारी किया जाएगा ,जो विभागीय समूह में प्रसारित किए जाएंगे।मॉक टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न हो सके इसके लिए व्यापक तैयारी की गई। डी ई ओ महासमुंद विजय कुमार लहरे ने इसे मिशन मोड में सम्पन्न करने की अपील की।आज की बैठक में ए पी सी समग्र शिक्षा श्री जांगड़े जी, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती अंजलि बरमाल, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली डी एन दीवान, सेजेस प्राचार्य प्रताप नारायण सेठ, शिक्षक गण वीरेंद्र कर, महेश नायक, शनिराम सिदार , अश्विनी बारीक जी, अनिल कुमार पटेल,जयंत बारीक , दिनेश कर , पूर्व बीआरसी बसना पूर्णानंद मिश्रा , प्राचार्य रोहिना अजय कुमार जायसवाल,उस्ताद अली,राम कुमार मैत्री,उपस्थित रहे।
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/11/6.html
November 22, 2025 at 07:12PM

.jpeg)