पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ छत्तीसगढ़ स्थापना रजत जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में 5 सितम्बर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महासमुंद जिले के 25 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सम्पत अग्रवाल विधायक बसना के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव के प्रधान पाठक श्री भोजराज प्रधान को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। भोजराज प्रधान के द्वारा अपने विद्यालय में पिछले दस वर्षों से नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की निशुल्क तैयारी कराई जा रही है। इनके कुशल मार्गदर्शन में अब तक 101 बच्चों का नवोदय विद्यालय, 6 बच्चे सैनिक स्कूल और 11 बच्चे एकलव्य आवासीय विद्यालय हेतु चयनित हुए हैं। शिक्षक भोजराज प्रधान वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण और वर्ष 2022 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/09/blog-post_5.html
September 05, 2025 at 04:35PM

.jpeg)