छत्तीसगढ़ कौड़ियां कलार समाज महिला मंच द्वारा भव्य तीज मिलन समारोह का आयोजन, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल - sanskar.live

Hot




सितंबर 07, 2025

छत्तीसगढ़ कौड़ियां कलार समाज महिला मंच द्वारा भव्य तीज मिलन समारोह का आयोजन, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ कौड़ियां कलार समाज महिला मंच द्वारा भव्य तीज मिलन समारोह का आयोजन, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

पिथौरा में तीज मिलन समारोह, विधायक ने बढ़ाया उत्साह,कहा-संस्कृति, श्रद्धा और सशक्तिकरण का अदभुत संगम*


तीज पर्व पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया नारी शक्ति का सम्मान,कहा-तीज पर्व हमारी संस्कृति की पहचान है*





पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/छत्तीसगढ़ कौड़ियां कलार समाज महिला मंच द्वारा आयोजित तीज मिलन समारोह में इस वर्ष पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन पिथौरा में किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुई।

समारोह में बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां में शामिल हुईं। लोकगीतों, नृत्य और तीज से जुड़ी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। वही बच्चियों ने पारंपरिक वेभभूषा में नृत्य किया । महिलाओं की मुस्कान और उमंग ने पूरे आयोजन को उल्लासमय बना दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सभी महिलाओं को तीज मिलन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्कृति, संस्कार और सहयोग के इस सुंदर संगम में बहनों की मुस्कान और उमंग देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा। ऐसे आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक धरोहर जीवित रहती है और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है।

विधायक ने कहा कि तीज पर्व नारी शक्ति, आस्था और संस्कृति का जीवंत उदाहरण है। ऐसे आयोजनों से समाज में समरसता और परंपराओं के प्रति सम्मान बढ़ता है। विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा कि तीज जैसे पारंपरिक पर्वों के माध्यम से हम अपनी संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचा सकते हैं। हम आज जो भी सिखाएंगे, वही हमारी संस्कृति को जीवित रखेगा। यदि हम इसे भूल गए, तो हमारी पहचान भी खो जाएगी।

तीज मिलन समारोह न केवल एक पर्व का उत्सव था, बल्कि यह समाज की महिलाओं को एकजुट करने और सांस्कृतिक मूल्यों को साझा करने का एक सशक्त मंच भी बना। कार्यक्रम में विभिन्न पारंपरिक खेल, गीत-संगीत, कुर्सी दौड़ और तीज क्वीन प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों ने सभी को आकर्षित किया।

तीज मिलन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर पुनीत सिंहा ,जिला पंचायत सदस्य राम दुलारी सिन्हा,मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरुषोत्तम धृतलहरें, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल,सीताराम सिन्हा,प्रदेश मंडल अध्यक्ष प्रमिला सिन्हा,जनपद सदस्य सुमन सिन्हा,पूर्व अध्यक्ष प्रेम लाल सिन्हा,बुद्धेश्वर डडसेना,ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं सरपंच प्रियंका सिन्हा,युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय पटेल,किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय डडसेना,युवा मोर्चा महामंत्री सौरभ अग्रवाल,पार्षद संतोष डडसेना, पितांबर लाल डडसेना, विधायक प्रतिनिधि दिलीप निषाद,ठाकुरदिया सरपंच मनोज सिन्हा,वार्ड 12 पार्षद रामकुंवर सिन्हा,पुष्पराज गजेंद्र, ललती डडसेना,महिला मंच अध्यक्ष मीना सिन्हा,दीपक देवी गजेंद्र,रमेश पटेल, उपाध्यक्ष आत्माराम डडसेना,मंच संचालन परमेश्वर सिन्हा मंचासीन रहे ।


via Blogger http://www.sanskar.live/2025/09/blog-post_8.html
September 07, 2025 at 06:47PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer