रास गरबा (डांडिया) उत्सव समिति का गठन,जितेंद्र सिन्हा अध्यक्ष एवं विक्की सलूजा संयोजक चुने गए। - sanskar.live

Hot




सितंबर 03, 2025

रास गरबा (डांडिया) उत्सव समिति का गठन,जितेंद्र सिन्हा अध्यक्ष एवं विक्की सलूजा संयोजक चुने गए।

रास गरबा (डांडिया) उत्सव समिति का गठन,जितेंद्र सिन्हा अध्यक्ष एवं विक्की सलूजा संयोजक चुने गए।
रास गरबा (डांडिया) उत्सव समिति का गठन,जितेंद्र सिन्हा अध्यक्ष एवं विक्की सलूजा संयोजक चुने गए।




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर /शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष पिथौरा नगर में भव्य रास गरबा (डांडिया) महोत्सव आयोजित किया जाएगा।यह महोत्सव नगर के सबसे बड़े मैदान शहीद भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित होगा आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया है जिसमें सर्वसम्मति से जितेंद्र सिन्हा को समिति का अध्यक्ष एवं विक्की सलूजा को संयोजक चुना गया तथा संरक्षक के रूप में रूपकुमारी चौधरी सांसद महासमुंद,डॉ सम्पत अग्रवाल विधायक बसना,द्वारिकाधीश यादव जी विधायक खल्लारी,शंकर अग्रवाल पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़,देव सिंह देवेश निषाद अध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा,वीरेंद्र तिवारी उपाध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा,सोहन निषाद अध्यक्ष ग्राम सभा शीतला समाज,ठाकुर अनंत सिंह वर्मा पूर्व अध्यक्ष ग्राम सभा शीतला समाज,प्रेम लाल सिन्हा जी पूर्व अध्यक्ष ग्राम सभा शीतला समाज,आशीष शर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा,आकाश अग्रवाल समाजसेवी अध्यक्ष जितेन्द्र सिन्हा,सम्पूर्ण कार्यक्रम प्रभारी गोपाल शर्मा,संयोजक विक्की सलूजा,सह संयोजक उमेश ठक्कर उपाध्यक्ष बबलू सोनी,अनिमेष डे,अंजय सिन्हा,कोषाध्यक्ष जतीन ठक्कर,सह कोषाध्यक्ष नरेंद्र डडसेना,सचिव भूपेंद्र भोज साहू, सह सचिव अंकित शर्मा,अंशुल तिवारी,मैदान एवं मुख्य मंच व्यवस्था प्रभारी  गोविंद शर्मा,दुर्गेश सिन्हा,रवि आरके,मोनू सलूजा,नवीन साहू,स्वतंत्र पांडेय,तुषार बंसल। सोशल मीडिया अनमोल चावला,दुर्गेश पैंकरा होंगे।रास गरबा उत्सव समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा एवं कार्यक्रम संयोजक विक्की सलूजा ने बताया कि यह महोत्सव पिथौरा के इतिहास का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा पूरे नगरवासियों की सहभागिता से यह महोत्सव ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पारंपरिक रास गरबा और डांडिया का विशेष आयोजन होगा इस प्रतियोगिता का आयोजन निशुल्क होगा तथा इनाम की राशि प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय बहुत बड़ी होगी।कार्यक्रम की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं और नगर में उत्साह का माहौल है।जल्द ही आगे की और जानकारी सभी को दी जाएगी।


via Blogger http://www.sanskar.live/2025/09/blog-post_81.html
September 03, 2025 at 06:33PM
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/09/blog-post_36.html
September 03, 2025 at 06:33PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer