पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ महासमुंद बसना, सरायपाली और बागबाहरा डाकघरों में 8 से 10 सितम्बर 2025 तक डाक विभाग एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (इंडिया पोस्ट पेमेंन्त बैंक) द्वारा विशेष दुर्घटना बीमा शिविर आयोजित किया जा रहा है।
इस शिविर के माध्यम से 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग के नागरिक मात्र ₹350 से ₹750 वार्षिक प्रीमियम पर ₹5 लाख से लेकर ₹15 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल आमजन को कम लागत में उच्च सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है।
भारत सरकार के वित्तीय समावेशन ( ) के लक्ष्य को साकार करने में इंडिया पोस्ट अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। देश के हर कोने और गाँव-गाँव तक फैले डाकघरों और डाक सेवाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक बैंकिंग एवं बीमा सेवाएँ आसानी से पहुँचें।
इस विशेष शिविर से आमजन विशेष रूप से लाभान्वित होंगे और न्यूनतम प्रीमियम पर जीवन की अनिश्चितताओं के विरुद्ध आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे। महासमुंद सरायपाली,बागबाहरा में कैंप डाकघर भवन में आयोजित है वहीं बसना में श्रीवास्तव वस्त्र भंडार के पास बस स्टैंड में शिविर लगाया जा रहा है इसके माध्यम से आम जनता को लाभान्वित कर उनके सुरक्षित भविष्य ,परिजनों के लिये के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है

.jpeg)