ग्राम कौहाकुडा में तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला का आयोजन
देखेंवडियो
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* /ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में ग्राम कौहाकुडा में तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की और तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक एवं जनसंपर्क से परिपूर्ण बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कार्यशाला में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि हर घर तक तिरंगे का संदेश पहुंचाया जाएगा और तिरंगा यात्रा को जनभागीदारी से सफल बनाया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम के मंडल प्रभारी दुबेलाल साहू, प्रेमशंकर पटेल, सेटराम पटेल, मंडल अध्यक्ष डॉ नीलकंठ साहू, महामंत्री द्व्य लोकेश पटेल, नकुल यादव, कृष्ण कुमार राणा, महारथी साहू, सीताराम ठाकुर, रेवाराम पटेल, जाम सिंह दीवान, विष्णु साहू, कृष्ण कुमार ध्रुव, सुदर्शन साहू, रवि सिन्हा, सत्यानंद यादव, जयंती सिंदार, शुशील क्रान्ति पटेल, छबि पटेल, छन्नू साहू, जुगल किशोर साहू, प्रदीप साहू, जाम सिंह दीवान, खेदू पटेल, नील सिंह, ओमकुमार ठाकुर, घना राम साहू, सूरज साहू, नरेश, गणेश, देवनाथ दीवान, अवध राम साहू, घनश्याम सहित अन्य भाजपा कार्यकारगण उपस्थित थे।


.jpeg)