श्रावण मास पर पिथौरा थानेश्वर मन्दिर में अनवरत चल रही है शिव पुराण कथा - sanskar.live

Hot




अगस्त 05, 2025

श्रावण मास पर पिथौरा थानेश्वर मन्दिर में अनवरत चल रही है शिव पुराण कथा

 बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे है




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /नगर के थानेश्वर मंदिर में श्रावण पर्व के अवसर पर शिव पुराण की कथा प्रतिदिन चल रही है जिसे सुनने के लिए जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे है ।आज शिव पुराण की कथा कहते हुए लखनपुर निवासी भागवताचार्य पंडित शैलेंद्र मिश्रा, ने कहा कि भगवान की कथा का रसपान करना चाहिए, शिव पुराण की कथा रसामृत है । इसलिए फल की आशा किए बिना शरणागत भाव से शिव भक्ति में रत रहना चहिए। पं. मिश्रा ने वैद्य और सन्त में समानता बताते हुए कहा कि जिस प्रकार वैद्य मरीज की इच्छा के अनुरूप दवाई नही देता बल्कि ऐसा दवाई देता है जो सुपथ्य हो उसी तरह संत भी परमात्मा से मिलन का सुपथ दिखते है ।पं. मिश्रा ने आगे कहा कि राज्य के राजा को पोषक होना चहिए, शोषक नहीं होना चाहिए । मानव जीवन परमार्थ के लिए बना है अतः हमें सदेव कल्याण कारी बोलना ,सुनना और कल्याण कारी कार्य करते रहना चहिए ।महीने भर तक चलने वाले कथा की श्रृंखला में पं. कृष्ण कुमार शर्मा पंडित गेंद लाल तिवारी पंडित भागीरथी दुबे और पंडित शैलेंद्र मिश्रा ने संगीतमय शिव कथा कहते हुए श्रद्धालुओं को बांधे रखा। कथा श्रावण मास की पूर्णिमा अर्थात रक्षाबंधन तक अनवरत रूप से चलेगी।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer