पड़कीपाली में कीर्तन का आयोजन - sanskar.live

Hot




मई 10, 2025

पड़कीपाली में कीर्तन का आयोजन

 पड़कीपाली में कीर्तन का आयोजन


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर
/विकासखंड के ग्राम पंचायत पड़कीपाली में युवाओं के सक्रियता और सहयोग से भव्य कीर्तन का आयोजन किया जा रहा। हरे कृष्ण हरे कृष्ण की गूंज लगातार दो दिनों से कानों में गूंज रही है । भक्ति और आस्था का एक प्रतीक कीर्तन भी है जिसके माध्यम से लोगों के मन भक्ति का भाव जागृत होता है । लगातार अंचल में विभिन्न ग्रामों में कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है जहां जिला व राज्य स्तर के अनेकों कीर्तन मंडलिया शामिल होकर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। पड़कीपाली में आयोजित इस कीर्तन में सैंकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और भक्तिमय आयोजन में हरे राम हरे कृष्ण का रसपान कर रहे हैं।  इस आयोजन में युवा टीम कार्यकर्ता मुना चौधरी मनु बरिहा सालिकराम भोई डंडा राम माझी दीपेंद्र कुमार भोई सुशील भोई ब्रजेश यादव जुगेश भोई रिंकू भाई ऋषिकुमार राणा पुरंदर भोई किशोर भोई देवेंद्र भोई का विशेष सहयोग रहा है।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer