स्काउट्स गाइड्स द्वारा पशु पक्षियों के लिए सेवा अभियान शुरू - sanskar.live

Hot




अप्रैल 24, 2025

स्काउट्स गाइड्स द्वारा पशु पक्षियों के लिए सेवा अभियान शुरू

स्काउट्स गाइड्स द्वारा पशु पक्षियों के लिए सेवा अभियान शुरू



महासमुंद सस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /भारत स्काउट्स एवं गाइड्स महासमुंद द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पशु पक्षियों के लिए खाने पीने  की व्यवस्था का  अभियान प्रारंभ किया गया है जिले के कब,बुलबुल ,स्काउट ,गाइड ,रोवर ,रेंजर अपने घर , गली मोहल्ले के साथ विद्यालय में भी पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था कर रहे है घर की छतो और पेड़ों पर दाना पानी के लिए पात्र रखे जा रहे हैं पक्षियों के लिए घोंसले बनाए जा रहे हैं और जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है । गर्मी के मौसम में जब पशु पक्षियों के लिए जल और आश्रय की उपलब्धता कठिन हो जाती है तब इस प्रकार की पहल न केवल उनके जीवन के लिए सहायक सिद्ध होती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होती है

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त ने निर्देश जारी किया कि पूरे ग्रीष्म ऋतु में यह सेवा कार्य किया जाएगा इस सेवा कार्य में लीडर्स भी अपना सहयोग दे रहे हैं। शासकीय श्री राम उच्च प्राथमिक शाला महासमुंद के स्काउट्स गाइड्स ने यूनिट लीडर श्रीमती लीनू चंद्राकर के मार्गदर्शन में विद्यालय में चल रहे निशुल्क समर क्लास में पक्षियों के लिए दाना - पानी के लिए पात्र तैयार किया विद्यालय के वृंदा सावरा, डिगेशवरी, सुमित्रा, हरगुन, कीर्ति, अंकित,गौरव स्काउट गाइड्स ने अपना सहयोग प्रदान किया।


via Blogger https://ift.tt/urcRTn3
April 24, 2025 at 02:33PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer