जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिन्हा की मुख्य अतिथि में प्राथमिक शाला भवन का भव्य लोकार्पण किया गया - sanskar.live

Hot




अप्रैल 27, 2025

जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिन्हा की मुख्य अतिथि में प्राथमिक शाला भवन का भव्य लोकार्पण किया गया

 पटपरपाली में 12 लाख रु की लागत से नव निर्मित प्राथमिक शाला का किया लोकार्पण



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/पिथौरा समीपस्त ग्राम पटपरपाली में 12 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित शासकीय प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण समारोह शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति रामदुलारी सिन्हा थीं, जबकि अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य पुरुषोत्तम घृतलहरे, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम सिन्हा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि रामदुलारी सिन्हा ने भवन का लोकार्पण पूजन-अर्चन एवं फीता काटकर किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि शिक्षा का मंदिर है, जहां से नयी पीढ़ी का भविष्य संवरने वाला है।अध्यक्षता कर रहे ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि यह भवन आने वाली पीढ़ी के लिए मजबूत नींव का कार्य करेगा। विशिष्ट अतिथि पुरुषोत्तम घृतलहरे ने ग्रामवासियों को बधाई देते हुए भवन की समुचित देखरेख में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण कर परिसर को हराभरा बनाने की अपील भी की।

युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी ने कहा कि इसी विद्यालय भवन से पढ़कर कोई डॉक्टर, कोई इंजीनियर, कोई आईएएस आईपीएस अधिकारी बनेगा और क्षेत्र का नाम रोशन करेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम सिन्हा ने भी नवीन भवन के लोकार्पण पर ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण ग्राम पंचायत सरपंच मिथलेश पटेल ने किया तथा आभार प्रदर्शन उपसरपंच पिंकी ध्रुव ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर अशोक डड़सेना, रामाधीन सिन्हा, संतोष पटेल, अजय ध्रुव, सुमित सिन्हा, गिरधर साहू, अमृता ध्रुव, डिगेश्वरी निषाद, देवकुंवर बघेल, गुंजा पटेल, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष शिवकुमार डड़सेना, हीरामणि यादव, पुष्टम निर्मलकर, घनश्याम ध्रुव, तीरथ साहू, जय सिंह नेगी, नीलांबर पटेल, तुलसीराम ध्रुव, लक्ष्मण साहू, चंद्रशेखर ध्रुव, जय कुमार ध्रुव, ललित ध्रुव, अवधराम यादव, गजानंद साहू, घनश्याम प्रसाद साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer