पिथौरा सस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव, विकास खण्ड पिथौरा, जिला महासमुन्द में मासिक भित्ति पत्रिका का प्रकाशन सभी बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति में दिनाँक 18 - 03 - 2024 दिन मंगलवार को किया गया। मार्च माह का मासिक भित्ति पत्रिका चित्रकला विशेषांक था । बच्चों के द्वारा जल संग्रहण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण सुरक्षा, सर्व शिक्षा अभियान, क्लीन इंडिया, घर, मंदिर आदि की बहुत सुंदर चित्रकारी की गई थी। कु. रिया नायक, कु. प्राची पटेल, कु. योगिता पटेल, कु. दीक्षा साहू, नमन प्रधान, कु. विद्या पटेल, कु. रितिका मिश्रा के द्वारा बहुत सुंदर चित्रकला का प्रदर्शन किया गया । वाल मैग्जीन के प्रकाशन में सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रधान पाठक भोजराज प्रधान ने बताया कि शासन के द्वारा चलाये जा रहे सभी कार्यक्रमों में शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव के बच्चों की समुचित सहभागिता रहती है। शासन के आदेशानुसार सभी विद्यालयों में भित्ति पत्रिका का नियमित प्रकाशन किया जाना है । इस प्रकार के भित्ति पत्रिका के प्रकाशन से हमारे विद्यालय के बच्चों में चित्रकला, कहानी लेखन एवं बौद्धिक विकास होगा। इस अवसर प्रधान पाठक भोजराज प्रधान, सहायक शिक्षक श्री गौरीशंकर पण्डा, श्रीमती रेखा प्रधान, कु. अंकिता साहू ने बच्चों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्राम पंचायत मोहगांव के सरपंच विजय बारीक, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रोहित प्रधान, प्रणव प्रधान, बलदेव बारीक, मनोज बारीक, मोहन साहू सहित पालकों ने भी इस नवाचार पर हर्ष व्यक्त किया है।
