बिजली कटौती के विरोध में धरने पर बैठे तेन्दूकोना के व्यापारी संघ - sanskar.live

Hot




मई 24, 2023

बिजली कटौती के विरोध में धरने पर बैठे तेन्दूकोना के व्यापारी संघ

अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर नगर बंद चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया



बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/तेन्दूकोना  बिजली कटौती को लेकर तेन्दूकोना व्यापारी संघ सहित अंचल ने 6 सुत्रीय मागो में तेन्दूकोना को पूर्ववत अलग फीडर में रखा जाए. साई नंगर में ट्रांसफार्मर अतिशिध प्रस्तावित ट्रासफार्मर लगाया कर छुटकारा दिलाया जाए, अघोषित बिजली कटौती अतिशिघ्र बंद किया जाए, दो लाइनमेन का परमनेट तैनाती व पेट्रोल पंप, राईस मिल व किसानों 24 घंटा बिजली दिया जाए शामिल है को लेकर बुधवार को तेन्दूकोना नगर महाबंद कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान यहां के सभी दुकानदार अपनी प्रतिष्ठान बंद कर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए बडी संख्या दुकानदार यहा के बस स्टैंड में एकत्रित हुए,उसके बाद करीब 1 बजे बिजली दफ्तर का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने जेई को भी अपने बीच बंधक बनाकर रखा। 


चक्काजाम की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार व ग्रामीणों से वार्ता की | प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच 2 घंटे चर्चा पश्चात निर्वाध सप्लाई पर बात बनी। बिजली समस्या कर धरना प्रदर्शन में बता दे कि पिछले कई दिनों से बिजली सप्लाई में भारी कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी के बीच अंचल में बिजली कटौती शुरू कर दी गई । सुबह, दोपहर या देर रात कभी भी बिजली की कटौती कर दी जा रही जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों आकोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ देर बिजली सप्लाई बाद हर दस मिनट में बिजली कटौती की जा रही है,जिससे ग्रामीणों को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को गुस्साए लोगों ने बिजली ऑफिस पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया
,
देखें वीडियो



प्रदर्शन करते हुए व्यापारी ग्रामीण जनप्रतिनिधि

वहा फिर पूर्व की भांति कोरा आश्वासन मिलने से व्यापारियों में बात नही मानी,फिर बिजली विभाग के अधिकारियों के रवैए से आक्रोशित होकर नगर पहुंच कर बागबाहरा पिथौरा मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर दिया गया। फिर तहसीलदार रमेश चंद्र मेहता ने आंदोलनकारियो से चर्चा कर जेई से व्यापारी संघ को लिखित आश्वासन दिलवाया तब कही ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। आज के धरना प्रदर्शन आंदोलन में मुख्य रूप से व्यापारी संघ के संरक्षक गण तोरण दास बैरागी,दिनेश अग्रवाल,खेमचंद अग्रवाल,अशोक अग्रवाल,अध्यक्ष बलराम दीक्षित,संजय साहू,उपाध्यक्ष अनिल सोनी,सचिव मनीष अग्रवाल,महासचिव प्रभुलाल साहू,रमेश अग्रवाल,अरुण साहू,देवेंद्र बैरागी,राकेश अग्रवाल,देवेंद्र साहू,कौशल किशोर साहू,गंगाधर अग्रवाल,अशोक साहू,अमित अग्रवाल,गोविंद सेन,विलास नायक, येतन साहू,कमलेश साव,विनय साहू,भीम दीवान,खेमराज नामदेव,युवराज खेमराज सोनी,पप्पू साहू,मोनू अग्रवाल,भोला सिन्हा,दीपक पटेल आदि व्यापारी गण उपस्थित थे।धरना प्रदर्शन को क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमति अल्का नरेश चंद्राकर,जनपद सदस्य प्रतिनिधि धनजय साहू,रवि फरोधिया,मयाराम साहू आदि ने पहुंच कर अपना समर्थन दिया।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer