कलेक्टर एवं जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि - sanskar.live

Hot




मई 25, 2023

कलेक्टर एवं जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि



महासमुंद संस्कार न्यूज़  गौरव चंद्राकर
/ झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर  द्वारा शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्टर कार्यालय एवं जिले के अन्य कार्यालयों  में अधिकारी-कर्मचारियों ने झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, सुरक्षा बल के जवान एवं विगत वर्षों से लेकर वर्तमान तक नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इसके साथ ही राज्य में अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने व राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने का संकल्प लिया गया।  इस अवसर पर जिला कार्यालय में अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश वर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer