भगवान राम और रामायण के प्रति हमें है अटूट श्रद्धा.. राजा देवेंद्र बहादुर सिंह - sanskar.live

Hot




मई 23, 2023

भगवान राम और रामायण के प्रति हमें है अटूट श्रद्धा.. राजा देवेंद्र बहादुर सिंह

विकासखंड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पिथौरा जनपद मुख्यालय  में आयोजित विकासखंड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्र के विधायक छत्तीसगढ़ वन विकास निगम अध्यक्ष राजा देवेंन्द्र बहादुर सिंह एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी गणों के द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम और रामायण के प्रति अटूट श्रद्धा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेश का विकास करने के साथ साथ सांस्कृतिक धरोहर को संवारने का काम कर रहे है। उन्होंने रामजी से जुड़े क्षेत्रों को संवारने का काम किया है। इसका उदाहरण चंदखुरी स्थित माता कौशल्या का मंदिर है और राम वन पथ गमन को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में संवारने का काम किया जा रहा है। सरकार द्वारा रामायण मंडली को प्रोत्साहित करने रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत विकासखंड स्तर के विजेता मंडली को 10 हजार, जिला स्तर के विजेता मंडली को 50 हजार और राज्य स्तरीय के विजेता को 5 लाख का पुरस्कार दिया जायेगा। उक्त आयोजन में विकासखंड के 8 रामायण मंडली ने भाग लिया था जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रामायण मंडली का चयन जिला स्तर प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, इस अवसर पर डीएल बरिहा कार्यक्रम नोडल अधिकारी,  कुलवंत खनूजा, अनंत सिंह वर्मा, काशीराम शर्मा, बुद्धेश्वर डडसेना, रवि कश्यप ,पूनम मानिकपुरी ,ओम चक्रधारी, शैलू डडसेना, कमलेश बारिक ,कौशल रोहिल्ला, भूषण साहू, दीपक कुमार ,जनपद पंचायत के अधिकारीगण निर्णायक मंडल की टीम सहित मानस मंडली के अनेक गायक वादक एवं आम जनता गणमान्य नागरिक पत्रकार गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एफए नंद के द्वारा किया   गया,





Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer