तेंदुकोना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/बिजली विभाग की मनमानी के विरोध में तेंदुकोना व्यापारी संघ द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन,बिजली ऑफिस घेराव व नगर महाबंद आज किया जायेगा।तेंदुकोना क्षेत्र में पिछले करीब 3 साल से बिजली विभाग की अघोषित विद्युत कटौती,लो वोल्टेज और कर्मचारियों की कमी के कारण आम जनता त्रस्त है। बिजली विभाग को बार बार इन समस्याओं के संबंध में अवगत कराया जा रहा है फिर भी विभाग द्वारा ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है,अब चूंकि क्षेत्र वासी बिजली विभाग की मनमाने पूर्ण रवैए से परेशान होकर धरना प्रदर्शन आंदोलन करने को बाध्य हो गए है।अब मजबूरन आज दिनांक 24 मई बुधवार को तेंदुकोना के समस्त व्यापारी विरोध स्वरूप अपनी अपनी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिए है।
क्षेत्र वासियों की 6 सूत्रीय मांगे
1.तेंदुकोना नगर को पूर्ववत अलग फीडर में रखा जाए,
2. साई नगर में प्रस्तावित ट्रांसफार्मर अतिशीघ्र लगाया जाए,
3.लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा दिलाया जाए
4. अघोषित बिजली कटौती अतिशीघ्र बंद किया जाए
5. दो लाइनमेन को परमानेंट दे तेंदुकोना सेक्टर में तैनात किया जाए
6.पेट्रोल पंप,राइस मिल और किसानों को 24 घंटे बिजली दिया जाए

.jpeg)