सेजेस में 2 अप्रैल को खगोलीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का होगा आयोजन - sanskar.live
ad inner footer ad inner footer ad inner footer
ad inner footer ad inner footer

Hot

अप्रैल 01, 2023

सेजेस में 2 अप्रैल को खगोलीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का होगा आयोजन

 

संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /जिला शिक्षा महासमुंद के आदेशानुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बसना में प्राचार्य के.के.पुरोहित के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ एमेच्योर एस्ट्रोनामी के संयोजक राजेश लोहिया  द्वारा खगोल विज्ञान प्रशिक्षण/ कार्यशाला का आयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9वी से 12वी के बच्चो को आना अनिवार्य है तथा 6वी से 8वी तक के बच्चे स्वेच्छा से अपने पालकों के साथ आ सकते है। तथा कार्यक्रम शाम 6बजे से 9बजे तक संपन्न होगा।

    इस कार्यक्रम में बच्चे खगोल विज्ञान से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे एवं बच्चो को खगोल विज्ञान से संबंधित शार्ट वीडियो दिखाया जायेगा एवं खगोलीय दूरदर्शी से सौर मंडल में होने वाली घटनाओं का अवलोकन कराया जायेगा एवं खगोल विज्ञान के जानकार सेजेस बसना के व्याख्याता अजय कुमार भोई ने बताया कि इस वर्कशॉप से बच्चो में खगोल विज्ञान के प्रति रुचि जागृत होगी एवं खगोल विज्ञान के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद मिलेगी



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer