सहायक शिक्षक फेडरेशन समग्र शिक्षक संघ के द्वितीय दिवस अनिश्चितकालीन हड़ताल सफलता पूर्वक संपन्न - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 07, 2023

सहायक शिक्षक फेडरेशन समग्र शिक्षक संघ के द्वितीय दिवस अनिश्चितकालीन हड़ताल सफलता पूर्वक संपन्न



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /आज दिनांक 07/02/23 को जनपद परिसर में सहायक शिक्षक फेडरेशन /समग्र शिक्षक संघ के धरना प्रदर्शन अनिश्चित कालीन हड़ताल का द्वितीय दिवस सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ ,दिवस का प्रारंभ मां सरस्वती की वंदना और राज्यगीत से हुआ इसके बाद ब्लॉक इकाई की ओर से सचिव - दिनेश प्रधान ने उद्बोधन दिया ,मंच संचालन संघ के प्रवक्ता - अनिल पटनायक ने किया ,ब्लॉक अध्यक्ष - तुलसी पटेल ने कहा कि हमारी सिर्फ एक मांग है वह है वेतन विसंगति ,जो स्वयं हमारे मुख्यमंत्री महोदय ने स्वीकारा है और उसे पूरा करने का आश्वासन भी दिया था उन्ही मांगों को लेकर हम यहां बैठे है ,इसके बाद बागबाहरा से जिला कोषाध्यक्ष डिकेस्वर साहू जी का आगमन हुआ और उन्होंने पूरे जिले में चल रहे इस आंदोलन की उग्रता और शालीनता के बारे में अपने विचार रखे ,वही बागबाहरा के ब्लॉक कोषाध्यक्ष लोचन साहू ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये  शिक्षिका बहनों में लिलिमा साहू ,कामायनी पंडा,कल्पना चंद्राकर, ज्योति दीवान के द्वारा हड़ताल के संबंध में अपने विचार मंच पर प्रस्तुत किये   इसके अलावा शिक्षक गणों में जगतराम प्रधान, आनंद कुमार भोई, अशोक पटेल, अरविंद नायक ,रोशन डड़सेना, जिला पदधिकारी डोलामणि साहू ने कहा की हम सहायक शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है , शिव कुमार पंडा, ख़ूबनाथ पटेल ,अमरजीत नायक ,सत्यानंद प्रधान  के द्वारा मंच से सभी   शिक्षकों के द्वारा वेतन विसंगति दूर कर सभी शिक्षकों के समानुपातिक वेतन निर्धारण करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री  से मंच के माध्यम से आग्रह किया गया अंत में  ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी पटेल ने आभार प्रकट किया गया और राष्ट्रगान के साथ आज की सभा का समापन किया गया |



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer