अंडर 19 फुटबाल स्पर्धा में विजेता आरंग व उपविजेता बैदपाली रहे । - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 06, 2023

अंडर 19 फुटबाल स्पर्धा में विजेता आरंग व उपविजेता बैदपाली रहे ।

 फ्रैंडली मैच में विद्यार्थी बच्चों ने अपने खेल से दर्शकों का मन मोहा 


पिथौरा संतोष गुप्ता संस्कार न्यूज़/ स्थानीय शहीद भगत सिंह खेल मैदान में अंडर 14 व 19 फुटबाल स्पर्धा का आयोजन किया गया । आयोजन में विभिन्न जिलों के खिलाड़ी उपस्थित थे कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव   द्वारा किया गया ।  सेमीफाइनल बैदपाली व महासमुंद , जगदीश पुर व आरंग के बीच खेला गया । जिनमें फाइनल मैच के विजेता आरंग व उपविजेता बैदपाली व तृतीय स्थान महासमुंद  रहे जिन्हें क्रमशः 1101 , 7001 , 5001 रुपये की राशि व शील्ड प्रदान किया गया  साथ ही फ्रैंडली मैच अंडर 14 में विद्यार्थी खिलाड़ियों का मैच रखा गया था जिसमे ऑरेंज टीम विजेता रहे । इस अवसर पर ऑरेंज टीम के कप्तान अंशुमन गुप्ता  ने आयोजकों की तारीफ करते आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसा आयोजन से नवोदित खिलाड़ियों का खेल सुधरता है ।  कार्यक्रम का संचालन सुधीर प्रधान , संतोष गुप्ता व कमेंट्री में रमेश श्रीवास्तव , शंकु घोष , पौलस्त मिश्रा ने किया । आयोजन को सफल बनाने में अनुराग रावल , हरिश यादव , नवनीत भगत , सुरेश ठाकुर , योगेंद्र पटेल , साकेत डड़सेना ,रवि महांति , यश मिश्रा अभिषेक तिवारी सत्यम बेलदार सहित खेल संघ का सहयोग रहा ।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer