माँ गौ माता सेवा समिती का किया गया विस्तार - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 03, 2023

माँ गौ माता सेवा समिती का किया गया विस्तार



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ दिनाँक 3/2/23 को ग्राम सानटेमरी में माँ गौ माता सेवा समिति का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष कमलेश डड़सेना व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल की उपस्थिति में समिति का गठन किया गया। जिसमे विनोद यादव जी को सानटेमरी परिक्षेत्र का अध्यक्ष, दयानिधि यादव जी को उपाध्यक्ष,पंकज यदु  को सचिव, रमेश मिश्रा  को कोषाध्यक्ष, एवं ईशु यादव जी को मीडिया प्रभारी सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।

    बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि सत्य सनातन धर्म हिंदुओ के प्रतीक  भगवान श्रीराम प्रिय बजरंगबली जी का मंदिर भी ग्राम में  बनाया जाएगा जिसके लिए समिति के सक्रिय सदस्य संजय भोई द्वारा अपनी स्वंय की निजी भूमि भी मंदिर निर्माण के लिए दिया जा रहा है। जिससे सभी ग्राम वासी व सदस्यगण उत्साहित नजर आये। 

   सभी सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि मंदिर निर्माण एवं कार्यप्रणाली की रूपरेखा माँ गौ माता सेवा समिति की उच्च पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक रखकर तैयार किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित सदस्य गण - कमलेश डड़सेना जिला अध्यक्ष, राजकुमार अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, रमेश मिश्रा,भोजराज यादव,महेन्द्र यादव , मधु पाण्डे, भोजराज बरिहा, राम पटेल , तुषार यादव , उमेश यादव , पंकज यादव , गौरांगो पाण्डे, रोहन भोई , रितिक यादव , गजेनन्द बरिहा, आकाश यादव , संजय भोई, ईशु यादव , जीवन बरिहा , तेज प्रकाश यादव ,योगेश यदु , देवेंद्र यादव , देवेंद्र बरिहा , समेलाल पटेल , अमरदीप बरिहा , शैलेन्द्र बरिहा थे

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer