बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज चंद्राकर बाला ने मोदी सरकार 2.0 के अंतिम ऐतिहासिक बजट पेश करने पर वृत्त मंत्री निर्मला सीतारमन को बधाई देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण के लक्ष्य को पूरा करने में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा । इस वर्ष के बजट में गरीब, मध्यम वर्ग, महिलाओं, युवाओं बुजुर्गों, जनजाति समुदाय, पिछड़ों, वंचितों, शोषितों, किसानों को आगे बढ़ाने के लिए प्रावधान किया गया है , जिससे देश मे विकास की गति को और तेजी से बढ़ाने में भी मदद मिलेगी ।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज ने बताया कि इस वर्ष के बजट में सरकार ने युवाओं के लिए लाखों रोजगार के अवसरों को पैदा करने का कार्य किया है । बजट में वृत्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का एलान किया है । इस योजना के तहत युवाओं को स्किल्ड बनाया जाएगा । इंजीनियरिंग संस्थानों में 5 जी सेवाओं से लैस 100 लैब्स स्थापित की जाएगी, जिसमें स्मार्ट क्लासरूम, प्रिसिसन फार्मिंग, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम और हेल्थकेयर संबंधित एप्स विकसित किए जाएंगे जिससे लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे ।
इस बजट में नेशनल अप्रेंटिस स्कीम के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 47 लाख युवाओं को आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान किया गया है । बजट में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 लांच किया गया है, जिसमें युवाओं को स्किल्ड बनाने के लिये 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर देश के विभिन्न राज्यों मे स्थापित किए जाएंगे ।
बजट में सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए देश के 740 एकलव्य मॉडल स्कूलो में 38 हजार शिक्षकों एवं सहायकों की नियुक्ति करेगा , जिससे लाखों आदिवासी छात्रों को भी लाभ मिलेगा । तथा देश भर में 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोलने का फैसला किया है जिससे लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे ।
श्री चंद्राकर ने कहा कि एक ओर पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी के कारण युवाओं के रोजगार छीन रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के नए-नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं । सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा दे रही है तथा स्टार्टअप को 3 साल तक टैक्स में छूट का प्रावधान किया गया है । इसी प्रकार खेलों इंडिया योजना पर केंद्र सरकार का खासा फोकस रहा है , जिसके तहत युवाओं को लाभ पहुंचाने के लिए खेल एवं युवा मंत्रालय, राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम, नेशनल यूथ कॉप्स के लिए हजारों करोड़ रुपये का आबंटन किया गया है जिससे लाखों युवा खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा । टूरिज्म के क्षेत्र में भी सरकार द्वारा देश भर में 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जाएंगे, जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा एवं स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे ।

.jpeg)