बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ दिनांक 23 जनवरी 2023 को आसमान में एक सुंदर खगोलीय घटना घटित हुई। इस दिन शाम को सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में चन्द्रमा, शुक्र और शनि ग्रह एक साथ दिखाई दे रहे थे। हँसिये के आकार के चंद्रमा के ठीक बगल में शुक्र ग्रह तथा इसके ठीक नीचे शनि ग्रह दिख रहा था। ऐसा संयोग कई सालों बाद होता है, इस खगोलीय घटना के टेलिस्कोप के जरिये देखने का आयोजन ग्राम जगदीशपुर के फुटबाल ग्राउंड में छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा द्वारा किया गया था। छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के 6 इंच व्यास के टेलिस्कोप द्वारा चंद्रमा के क्रेटर दिखाए गए। बड़ी संख्या में आये ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और महिलाओं ने टेलिस्कोप के जरिये विभिन्न खगोलीय पिंडों को देखने का आनंद लिया। खगोल विज्ञान के जानकार एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के कार्यकर्ता श्री अजय कुमार भोई ने विभिन्न तारों के बारे में जानकारी दी एवं बृहस्पति ग्रह का अवलोकन कराया। इस मौके पर उपस्थित छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के सचिव डॉ वाय के सोना ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस तरह की खगोलीय घटनाओं को,