प्रतिभा पब्लिक विद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिता किया गया आयोजन - sanskar.live

Hot




जनवरी 18, 2023

प्रतिभा पब्लिक विद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिता किया गया आयोजन



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /प्रतिभा पब्लिक स्कूल पिथौरा में दिनाँक 17.1. 2023 से 18.1.2023 दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथी  संचालक रुपेश गोयल द्वारा मशाल जलाकर किया गया तथा प्रथम प्रतियोगिता बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ का व्हीसील बजाकर प्रारंभ किया गया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथी के रुप में श्री गणेश राम शर्मा तथा प्राचार्य प्रतिभा पब्लिक स्कूल बागबाहरा के श्री एस. एस. आर्या की उपस्थिती रही। कार्यक्रम के उद्बोधन में श्री गणेश राम शर्मा के द्वारा खेल के प्रति जागरुकता तथा उत्साह वर्धन के बारे में बताया गया कार्यक्रम में श्री रुपेश गोयल द्वारा खेल भावना ओलंपीयाड में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया तथा आगामी वर्ष अच्छे तरह खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में श्री एस. एस. आर्या द्वारा खेलभावना एवं नियमावली के बारे में बताया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मेडल एवं प्रथस्ति पत्र का वितरण किया जायेगा। वार्षिक खेलकुद में निम्नलिखित खेल जलेबी रेस पेपर बॉल, म्युसिकल चेयर, पास द बॉल, थ्रो द बॉल, रेस, प्लग द पेन एंड रन बुक बैलेंस रेस, बोथ लैग रेस, स्पीड वॉक रेस, रिले रेस, रेस, स्पुन रेस, होपिंग रेस, 200 मीटर रेस, खो-खो, थ्री लैग रेस, स्किपिंग रेस, कैरम,लुडो रखा गया।

कार्यक्रम में सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ एवं स्टाप की उपस्थिती रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में आभार प्रदर्शन श्री टीकेश्वर प्रधान के द्वारा किया गया।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer