शिक्षा ज्योति पी.एल.सी. समूह महासमुन्द के तत्वाधान में वार्षिक सम्मेलन
महासमुंद संस्कार गौरव चंद्राकर /शिक्षा ज्योति पी.एल.सी. समूह महासमुन्द के तत्वाधान में वार्षिक सम्मेलन, एफ.एल.एन. पर शैक्षिक परिचर्चा एवं गतिविधि आधारित पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम दिनाँक 2 जनवरी दिन सोमवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमगांव में रखा गया था। इस आयोजन में मुख्य रूप से समूह से जुड़े हुए नवाचारी शिक्षक को आमंत्रित कर उनके द्वारा किए गए नए नवाचारी कार्यों का परिचर्चा कर उन्हें सम्मान दिया गया। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ के अन्य जिले के नवाचारी शिक्षक परिचर्चा में शामिल हुए चर्चा के प्रमुख बिंदु उपचारात्मक शिक्षण ,भाषा पठन ,नवोदय परीक्षा की तैयारी , विभागीय जानकारी कैसे अपडेट रखे, प्रिंट मीडिया आदि बातों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती एस.चन्द्रसेन जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द,अध्यक्षता श्रीमती विद्या साहू विशेष अतिथि डी. एस दिवान प्रचार्य तुमगांव,श्रीमती तारिका कुंजाम सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, जागेश्वर सिन्हा (Brcc) किरण कन्नोजे डाइट महासमुन्द, ईश्वर चन्द्राकर डाइट महासमुन्द ,आशीष साहू महासमुन्द उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पण किया गया उसके बाद अरपा पैरी के धार राजकीय गीत का गायन किया गया। विकासखण्ड से आये सभी शिक्षको द्वारा अपने शैक्षिक अनुभव को बताया गया कि किस प्रकार हम अपने अपने विद्यालय में बच्चो को अच्छे से अध्यापन कराये।

जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रसेन मेडम द्वारा पीएलसी समूह के कार्यो की सराहना किया गया तथा गतिविधि आधारित पुस्तक निर्माण के लिए बलराम नेताम ,रामनाथ यादव व शिक्षा ज्योति पीएलसी समूह महासमुन्द को शुभकामनाये दी साथ ही हमेशा शैक्षिक कार्यो को निरंतर गति प्रदान करने को कहा गया।श्री जागेश्वर सिन्हा सर जी के द्वारा सभी विकासखण्ड के शिक्षको के नवाचार कार्यो की सराहना किया गया साथ ही शिक्षक को हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने को कहा गया शिक्षक चाहे तो कुछ भी कर सकता है बस उसे बच्चो के शैक्षिक विकास को समझना है तथा हमेशा आगे बढ़ना रहना चाहिये।परिचर्चा में समिल्लित होने के लिए ओमनारायण शर्मा , ईश्वरी सिन्हा, नारायण देवागन, चंद्र प्रकाश नायक , गौरव चन्द्राकर ,कीर्ति पांडे को सम्मानित किया गया साथ ही शिक्षा ज्योति पीएलसी समूह के सभी शिक्षको को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिये सम्मानित किया गया | साथ ही शिक्षा ज्योति पीएलसी समूह के शिक्षको द्वारा कार्यक्रम के अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया | कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयोजक खोरबाहरा सोनवानी,उपसंयोजक बलराम नेताम ,रामनाथ यादव, कार्यकम का संचालन बाबुलाल ध्रुव , श्रीमति मुनिया निर्मलकर ,नीलकंठ यादव द्वारा किया गया।