कवर्धा संस्कार न्यूज़ कीर्ति पांडे/ भारतीय युवा कांग्रेस को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के हिसाब से छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने प्रभारी की सूची छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी डा पलक वर्मा जी, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस श्री आकाश शर्मा के आदेशानुसार कबीरधाम जिला व कवर्धा विधानसभा के प्रभारी रूप में लोकप्रिय, कर्मठ मिलनसार बड़े भैया प्रदेश सचिव श्री प्रतीक यदु को जवाबदारी मिला है।
युवा कांग्रेस जिलाअध्यक्ष चंद्रभान कोसले, विधानसाभा कवर्धा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए युवा कांग्रेस बूथ स्तर पर काम करेगी। प्रभारियों को हर विधानसभा के हर एक बूथ में युवाओं की टीम बनाने करने में मदद करेंगे। हम सबकी जवाबदारी है कि मिलकर जिला और विधानसभा में "वन बूथ-टेन यूथ' अभियान चलेगा। और यही टीम विधानसाभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कबीरधाम जिलाअध्यक्ष, दोनो विधानसभा अध्यक्ष और पूरी टीम की ओर श्री प्रतीक यदु की जिला और विधान सभा प्रभार मिलने पर युवा कांग्रेसियों में उत्साह और खुशी का माहौल है।

.jpeg)