परसवानी की संजीता साहू का राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता मे हुआ चयन - sanskar.live

Hot




सितंबर 26, 2022

परसवानी की संजीता साहू का राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता मे हुआ चयन


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज चयन स्पर्धा का आयोजन शिशु संस्कार केंद्र महासमुंद मे हुआ | पूरे राज्य से 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें परसवानी हायर सेकंड्री स्कूल की छात्रा संजीता साहू ने अंडर 19 बालिका वर्ग मे शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए  राज्य की टीम मे अपना स्थान बनाया जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भाग लेगी | संजीता की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी एस. चंद्रसेन, सहायक संचालक हिमांशु भारती, सतीश नायर, नंदकिशोर सिन्हा, डी.एम. सी. अशोक शर्मा, वि. ख. शि. अधिकारी पिथौरा के. के ठाकुर प्राचार्य आर. बी चौधरी राज्य शतरंज संघ के सचिव हेमंत खूंटे, जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, सुधीर प्रधान, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष  रोहित भोई, सदस्यगण - भरत प्रधान, प्रमोद प्रधान, लक्ष्मण सराफ, मनराखन भोई, जयदेव मिर्धा, सरपंच मेमबाई खाड़िया, लोकनाथ साहू , स्टाफ् के  शिक्षक शिक्षिकाओं ने कोच अखिलेश कर एवं संजीता साहू को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है |

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer